Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

India Politics: ‘राहुल गांधी भाजपा समर्थकों को कांग्रेस से कब निकालेंगे?’ आखिर ऐसा क्यों बोले कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने अपने अनुभव को याद करते हुए बताया कि जब वह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे और गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तो उन्हें संघ के खिलाफ बात करने से मना किया गया था, क्योंकि इससे हिंदुओं की भावना आहत होती थी।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Mar 09, 2025 | 06:36 PM

दिग्विजय सिंह, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : कांग्रेस के सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार यानी 09 मार्च को राहुल गांधी से कांग्रेस पार्टी में भाजपा समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मध्य प्रेदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान राहुल गांधी के गुजरात में कांग्रेस की संगठनात्मक कमजोरी पर दिए गए बयान के बाद आया है, जहां पार्टी तीन दशकों से सत्ता से बाहर है।

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी कब भाजपा समर्थकों को कांग्रेस से बाहर करेंगे?” राहुल गांधी ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि कुछ लोग जनता से कटे हुए हैं और उनमें से आधे लोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

क्या बोले थे राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में दो तरह के लोगों का उल्लेख किया। एक वो हैं जो लोगों के साथ खड़े हैं और उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि दूसरे वे हैं जो जनता से दूर बैठे हैं और भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जब तक इन दोनों को अलग नहीं किया जाएगा, तब तक लोग गुजरात में कांग्रेस पर विश्वास नहीं करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

असम चुनाव: डबल इंजन नहीं ‘डबल गुलामी’, हिमंता के राज्य में प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री; लगाए बड़े आरोप

दतिया विधायक राजेंद्र भारती दोषी करार: 25 साल पुराने केस में कल होगा सजा का ऐलान, नरोत्तम मिश्रा खेमे में हलचल

Congress Big Action in Jalna: 7 पार्षद सस्पेंड, हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा की मदद करने पर की सीधी कार्रवाई

राहुल गांधी पर बरसे Chandrashekhar Bawankule, बोले- ‘वंदे मातरम्’ का अर्थ नहीं समझते, संस्कारों की है कमी

दिग्विजय सिंह ने क्या बताया?

दिग्विजय सिंह ने अपने अनुभव को याद करते हुए बताया कि जब वह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे और गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तो उन्हें संघ (RSS) के खिलाफ बात करने से मना किया गया था, क्योंकि इससे हिंदुओं की भावना आहत हो सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ हिंदू धर्म का नाम लेकर लोगों का शोषण कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि कौन से हिंदू संत या शंकराचार्य भाजपा और संघ का समर्थन करते हैं।

उन्होंने भाजपा को एक शोषणकारी संगठन बताते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल लोगों का शोषण करना और धर्म का सहारा लेकर सत्ता हासिल करना है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की हाल की टिप्पणियों का समर्थन करते हुए उन्हें बधाई दी और कांग्रेस नेताओं को भाजपा समर्थकों को पार्टी से बाहर निकालने की अपील की।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

इसके अलावा, कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने बीते दिन शनिवार को कहा कि गुजरात में कांग्रेस के कार्यकर्ता बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। राहुल गांधी ने गुजरात में अपने दो दिन के दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और राज्य में भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।

When rahul gandhi expel bjp supporters from congress why congress mp digvijay singh say this

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2025 | 06:36 PM

Topics:  

  • Congress
  • Madhya Pradesh
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.