Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कब है गुरु नानक जयंती, जानें उनके विचार और इतिहास

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Nov 18, 2021 | 09:48 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इस साल गुरु नानक जयंती कल यानी 19 नवंबर को है। बता दें कि गुरु नानक जयंती यह सिखों का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को सिख धर्म में गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इस दिन सिख धर्म को मानने वाले वाहेगुरु की पूजा करते है और भजन-कीर्तन करते है। सिखों के लिए यह एक बहुत ही पावन पर्व है। तो चलिए जानते है गुरु नानक जयंती के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी….  

गुरु नानक जयंती के अनेक नाम 

आपको बता दें कि सिख धर्म में मनाए जानें वाला सबसे बड़ा पर्व यानी गुरुनानक जयंती के कई अनेक नाम है। इसलिए इस गुरुनानक जयंती को हर जगह अलग-अलग नामों से जाना जाता है। गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व (Prakash parv), गुरु पर्व (Guru Parv), गुरु पूरब (Guru Gurpurab) भी कहते हैं। प्रकाश पर्व (prakash parav) हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

नीचता पर उतरा पाकिस्तान…गुरु नानक जयंती पर की घटिया हरकत, हिंदुओं को ननकाना साहिब जाने से रोका

गुरु नानक जयंती पर देश के इन 10 गुरुद्वारे में टेके मत्था, मिलेगा गुरू नानक देव जी का आशीर्वाद

इन ऐतिहासिक गुरुद्वारों में गुरु नानक जयंती पर होता है दिव्य उत्सव, देखकर मन हो जाएगा खुश

गुरू नानक देव जी के वो 10 अनमोल विचार जो बदल सकती है आपकी ज़िंदगी, ज़रूर पढ़ें और अमल करके देखें

गुरु नानक ने की सिख धर्म की स्थापना 

सिख धर्म के निर्माता संत गुरु नानक है। जी हां आपको बता दें कि गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की स्थापना की थी। गुरुनानक जयंती यानी प्रकाश पर्व (Prakash Parv) के दिन गुरुद्वारों में धार्मिक अनुष्ठानों सुबह से ही शुरू हो जाते हैं जो देर रात तक चलते रहते हैं। इस दिन लोग गुरुवाणी का पाठ भी करते हैं। प्रकाश पर्व (Prakash Parv) के दिन शाम को लंगर का आयोजन भी किया जाता है। जिसमें अनुयायी भोजन ग्रहण करते हैं। बड़ी तादात में लोगों को भोजन खिलाया जाता है। 

जानें गुरु नानक जयंती का इतिहास

दरअसल सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव थे। गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 ई. को हुआ था। नानक जी का जन्म 1469 में कार्तिक पूर्णिमा को पंजाब (पाकिस्तान) क्षेत्र में रावी नदी के किनारे स्थित तलवंडी नाम के एक गांव में हुआ। हालांकि अब गुरु नानक जी का ये जन्म स्थल अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मौजूद ननकाना साहिब में है। 

बता दें कि अब इस पावन जगह का नाम गुरु नानक देव के नाम से जाना जाता है। यहा देश ही नहीं बलि विदेश से भी लोग चर्चित गुरुद्वारा ननकाना साहिब (Gurdwara Nankana Sahib) के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसा कहते हैं कि सिख साम्राज्य के राजा महाराजा रणजीत सिंह (Maharaja Ranjit Singh) ने यह गुरुद्वारा ‘ननकाना साहिब’ बनवाया था। 

गुरु नानक देव (Guru Nanak Dev) के अनमोल विचार 

1. ईश्वर एक ही है और उसका नाम सत्य है।

2. हमें सिर्फ वही बातें बोलनी चाहिए जिनसे सम्मान मिले। 

3. ये संसार एक नाटक है, जो हमारे सपनों में रचाया गया है।

4. अपने घर की शांति में ध्यान मग्न रहो तो मृत्यु के दूत तुम्हें कभी नहीं छुएंगे। 

5. वह व्यक्ति जिसे खुद पर विश्वास नहीं, उसे ईश्वर पर कभी भी विश्वास नहीं हो सकता। 

When is guru nanak jayanti know his thoughts and history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 18, 2021 | 09:48 AM

Topics:  

  • Guru Nanak Dev Ji

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.