Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आखिरकार खत्म हुआ इंतजार…इस अवसर पर होगी नए BJP अध्यक्ष की ताजपोशी? सामने आई बड़ी जानकारी

BJP New President date Prediction: दुनिया की सबसे बड़ी सियासी पार्टी बीजेपी जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी और अपने नए अध्यक्ष ऐलान कब करेगी? इसे सवाल के जवाब में एक अहम जानकारी सामने आई है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 02, 2025 | 07:23 PM

संदर्भ चित्र (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

BJP New President: भारतीय जनता पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा? से बड़ा प्रश्न यह बन चुका है कि पार्टी जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी का ऐलान कब करेगी? इसे लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। बीजेपी अध्यक्ष चुनाव की तारीखों को लेकर नई चर्चाओं ने सियासी गलियारों में उछल-कूद शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आरएसएस के शताब्दी समारोह में आयोजित व्याखानमाला में जब संघ प्रमुख मोहन भागवत से बीजेपी के नए अध्यक्ष को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सवालिया लहजे में साफ कह दिया कि हम अगर तय करते तो इतना समय लगता क्या? जिसके बाद सवाल यह है कि आखिर मामला कहां अटका हुआ है?

कब होगा नए अध्यक्ष का ऐलान?

सूत्रों की मानें तो उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना बेहद कम है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा, लेकिन उससे पहले 7 सितंबर से श्राद्ध शुरू हो जाएंगे, जो 21 सितंबर तक चलेंगे। इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की कोई संभावना नहीं है। श्राद्ध समाप्त होने और संघ के विजयादशमी पर्व के बीच केवल 9 दिन का समय होगा।

सम्बंधित ख़बरें

यूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना

Women In Diplomacy: जानिए भारत की उन महिला राजनयिकों के बारे में जिन्होंने वैश्विक मंच पर बनाई अलग पहचान

‘जो फिट है वही हिट है’… एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन में संजय मयूख का बड़ा संदेश

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस के आरोपों का किया खंडन, कहा- सीएम की छवि धूमिल करने की कोशिश

कब होगी नए अध्यक्ष की ताजपोशी?

माना जा रहा है कि इस बीच भाजपा जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकती है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नागपुर में संघ द्वारा आयोजित उत्सव का मुख्य अतिथि बनाया गया है। अब देखना यह है कि संघ के 100वें विजयादशमी उत्सव के अवसर पर नड्डा अध्यक्ष बने रहेंगे या किसी नए अध्यक्ष की ताजपोशी होगी। इसे लेकर दो अलग-अलग धारणाएं हैं, जिनमें अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

पार्टी ने तैयार किया नामों का पैनल!

कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षकों का दावा है कि भाजपा ने नामों का एक पैनल तैयार कर लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सितंबर में पूरी हो जाएगी और बिहार चुनाव से पहले नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की खोज और चयन के लिए सितंबर का महीना बेहद अहम माना जा रहा है।

पीएम नरेन्द्र मोदी व मोहन भागवत (सोर्स- सोशल मीडिया)

सितंबर का महीना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। दोनों 75 साल पूरे करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर के नामों पर ज़ोरदार चर्चा हो रही है, हालांकि यह ज़रूरी नहीं है कि चर्चा में आए नाम पर मुहर लग ही जाए। भाजपा अपने फैसलों से लगातार चौंकाती रही है।

जानिए क्या कहता है दूसरा धड़ा?

कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ही होगी। जेपी नड्डा बिहार चुनाव तक अध्यक्ष बने रह सकते हैं। बिहार चुनाव भाजपा और एनडीए के लिए बेहद अहम हैं। ऐसे में जब नड्डा के नेतृत्व में पार्टी लगातार जीत हासिल कर रही है, तो पार्टी शायद ही इस संयोग को तोड़ना चाहेगी।

यह भी पढ़ें: भावुक हुए मोदी…तो फफक पड़े दिलीप जायसवाल, बिहार के चुनावी रण में BJP के हाथ लगा ब्रह्मास्त्र?

अगर बिहार चुनाव के नतीजे भाजपा की उम्मीदों के विपरीत रहे, तो नए अध्यक्ष की शुरुआत खराब होगी। ऐसे में भाजपा शायद यह जोखिम न उठाए। ऐसा कहने वालों का दावा है कि बिहार चुनाव में अब ज़्यादा समय नहीं बचा है। चुनाव अक्टूबर में होने हैं क्योंकि मौजूदा बिहार विधानसभा का कार्यकाल नवंबर की शुरुआत में खत्म हो रहा है।

When bjp may announce new president big reveal on coronation event

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 07:23 PM

Topics:  

  • BJP
  • Indian Politics
  • Mohan Bhagwat
  • Narendra Modi
  • RSS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.