Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wayanad News: आशा कार्यकर्ताओं के उचित वेतन के लिए क्या बोलीं प्रियंका गांधी? कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल है जारी

प्रियंका गांधी वायनाड की 3 दिवसीय यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने पुलपल्ली में श्री सीता देवी लव कुश मंदिर का दौरा किया। इससे पहले वायनाड के सुल्तान बाथरी में ग्राम पंचायत सामुदायिक हॉल में आशा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Mar 27, 2025 | 08:07 PM

प्रियंका गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वायनाड : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार यानी 27 मार्च को मांग की कि केंद्र सरकार को आशा कार्यकर्ताओं को उचित नियमित वेतन देने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की शिकायत को भी उजागर किया और आरोप लगाया कि उन्हें पांच महीने से उनका बकाया वेतन नहीं मिला है।

बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने पुलपल्ली में श्री सीता देवी लव कुश मंदिर का दौरा किया। इससे पहले, प्रियंका गांधी ने वायनाड के सुल्तान बाथरी में ग्राम पंचायत सामुदायिक हॉल में आशा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने वायनाड जिला पंचायत द्वारा ‘एक स्कूल, एक खेल’ परियोजना का भी उद्घाटन किया। केरल में आशा कार्यकर्ता बेहतर वेतन और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों सहित कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

इससे पहले बीते 21 मार्च को कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर सरकार के रवैये को लेकर लगातार दूसरे दिन वाकआउट किया था। वायनाड के सांसद ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आशा कार्यकर्ताओं की शिकायतें बहुत प्रासंगिक हैं। वे 24 घंटे काम कर रही हैं। 5 महीने से उन्हें वह राशि नहीं मिली जो उन्हें मिलनी चाहिए। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार इस बात पर विचार करना शुरू कर दे कि पूरे भारत में उन्हें कितना उचित नियमित वेतन दिया जाना चाहिए।”

सम्बंधित ख़बरें

35 साल पहले बदली थी अंडरवियर…अब हुई तीन साल की सजा, हैरतअंगेज कांड ने छीन ली एंटनी राजू की विधायकी

यूपी की नाकामी के बाद असम की ‘अग्निपरीक्षा’, हिमंत से सीधी टक्कर के बीच प्रियंका रोकेंगी BJP का रथ?

प्रियंका गांधी यूपी जैसा असम का हाल तो नहीं करेंगी? आंकड़ों से समझें

प्रियंका को मिली बड़ी जिम्मेदारी…तो भाजपा ने उठाए सवाल, जायसवाल बोले- राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा

क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को वायनाड के पुलपल्ली में नए ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर का उद्घाटन भी किया। प्रियंका गांधी ने पुलपल्ली में जनता को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आज यहां आकर बहुत खुश और गौरवान्वित हूं। यह पंचायत कार्यालय केरल का सबसे बड़ा पंचायत कार्यालय परिसर है। इस भवन में कृषि भवन, पशु चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाल विकास कार्यालय है। दिलीप कुमार जी ने मुझे यहां घुमाया और भूतल दिखाया, और मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ कि आपने इसे बनाया है। मैं इसके लिए प्रयास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बहुत-बहुत बधाई देती हूं। एक ही छत के नीचे कई सेवाओं वाला यह एकीकृत कार्यालय आपको बहुत-सी सुविधाएं देगा।”

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत एक स्मार्ट आंगनवाड़ी, एक लिफ्ट सिंचाई परियोजना और एक चेक डैम का भी उद्घाटन किया। उन्होंने मुंदक्कई और चूरलमाला में आपदा के पीड़ितों की मदद करने के लिए मिलकर काम करने वाले लोगों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “जब मैं आम चुनावों के बाद पहली बार वायनाड आई थी, तब मुंदक्कई और चूरलमाला में बाढ़ आई हुई थी। उस समय, लोगों द्वारा झेली जा रही तबाही के बीच, मैंने देखा कि कैसे हर कोई आपदा के पीड़ितों की मदद करने के लिए मिलकर काम कर रहा था।”

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

30 जुलाई 2024 को केरल राज्य में भूस्खलन हुआ, जो राज्य में सबसे घातक था, जिसमें 300 से अधिक लोग मारे गए और कई घर और अन्य इमारतें नष्ट हो गईं। प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से सांसद हैं, जहां उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सत्यन मोकेरी को 4,10,931 मतों के अंतर से हराकर सीट हासिल की।

– एजेंसी इनपुट के साथ।

What priyanka gandhi say for proper salary of asha workers indefinite strike going on for many demands

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2025 | 08:07 PM

Topics:  

  • Kerala
  • Priyanka Gandhi
  • Wayanad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.