बिहार विधानसभा चुनाव में वाल्मीकि नगर सीट का क्या है जातीय समीकरण, यहां समझें गणित
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 243 सीटों पर जल्द होने वाला है जिसको लेकर सियासी दावपेंच शुरू हो चुका है। जिसमें वाल्मीकि विधानसभा सीट भी अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएगी।
- Written By: प्रीति शर्मा
बिहार विधान सभा 2025 चुनाव जल्द आने वाले है और इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां काफी सक्रिय हो गई हैं। बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसमें सभी सीटों पर सियासी समीकरण अलग-अलग तरह से काम करता है। जिसमें वाल्मीकि नगर सीट भी अपना अलग महत्व रखती है।
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट सामान्य वर्ग की सीट है। यह विधानसभा सीट वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट नेपाल की सीमा के पास बसी है जिसमें ग्रामीण आबादी ज्यादा है। इस सीट पर जातिगत समीकरण और सामाजिक आर्थिक मुद्दे नतीजों पर प्रभाव डाल सकते हैं।
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
वाल्मीकि नगर सीट पर साल 2010,2015 और 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग एकतरफा रहे हैं। इन चुनावों में दो बार जेडीयू और एक बार निर्दलीय उम्मीदवार ने दम दिखाया है। माना जा रहा है कि इस बार के चुनावों में इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
साल 2020 बिहार चुनाव में वाल्मीकि नगर सीट पर जनता ने जेडूयी के धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह को जिताया था। उन्होंने कांग्रेस के राजेश सिंह को 20 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी। साल 2015 चुनावों की बात करें तो इस सीट पर धीरेंद्र प्रताप ने परचम लहराया था। इस बार उन्होंने इरशाद हुसैन को भारी मतों से हराया था।
2020 में बिहार चुनाव तीन चरणों में हुए थे। उस समय एनडीए ने कुल 125 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। जिसमें बीजेपी 74, जेडीयू 43 और अन्य सहयोगियों को 8 सीटें मिली थी। महागठबंधन ने 110 सीटों पर कब्जा जमाया था जिसमें आरजेडी 75 और कांग्रेस को 19 सीट मिली थीं। नीतीश कुमार सीएम बने और वाल्मीकि नगर सीट पर जेडीयू का दबदबा रहा।
