- Hindi News »
- India »
- What Changes From Tomorrow 1 October 2021 Check Details List Here
1 अक्टूबर से बदल रहे हैं ये 7 जरूरी नियम, सैलरी से लेकर पेमेंट सिस्टम पर होगा असर
- Written By: रंजन सिंह

नई दिल्ली. 1st October 2021 Changes in India नए महीने की पहली तारीख हर किसी के लिए महत्वपूर्ण होती है। हमारा ध्यान सबसे पहले बदल रहे नियमों की ओर जाता है। पर बता दें कि, इस महीने अक्टूबर की पहली तारीख को बहुत से बदलाव होने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं।
1. पेंशन नियम में होगा बदलाव (Pension rules)
1 अक्टूबर से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital life certificate) से जुड़ा नियम बदलने जा रहा है। 80 साल या उससे अधिकउम्र के बुजुग पेंशनर्स किसी भी हेड पोस्ट ऑफिस के जीवन प्रमाण सेंटर में 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे। पोस्ट ऑफिस के जरिये जीवन प्रमाण पत्र का काम शुरू किया जायेगा। भारतीय डाक विभाग ने कहा है कि जीवन प्रमाण सेंटर की आईडी यदि बंद हो तो समय से पहले एक्टिवेट कर लें।
सम्बंधित ख़बरें
PM Kisan 22nd Installment: आ गई तारीख…इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार
PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का है इंतजार? तुरंत चेक करें लिस्ट में अपना नाम, वरना खाते में नहीं आएंगे पैसे!
PM किसान वेबसाइट बंद, किसान किस्त के लिए भटकने को मजबूर; तकनीकी दिक्कतों से बढ़ी किसानों की मुश्किल
कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? कर लें ये काम, नहीं तो रुक जाएगा भुगतान
2. ऑटो डेबिट में हर बार जरूरी होगी इजाजत
1 अक्टूबर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। RBI ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम (Auto debit payment system) पहले से अधिक सुरक्षित होगा। नियमों का असर बैंक और मोबाइल वॉलेट जैसे Paytm,फोनपे, फ्रीचार्ज जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स (Digiatl payment platforms) पर होगा। अब उन्हें हर बार किश्त या बिल पेमेंट के लिए पहले यूजर्स या ग्राहक से इजाजत लेनी होगी।
RBI ने कहा है कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) या अन्य प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) का उपयोग करने वाले रेकरिंग ट्रांसजैक्शन के लिए अतिरिक्त फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA) की जरूरत होगी और ये नियम 1 अक्टूबर से लागू हो सकता है।
3. नहीं चलेगी पुरानी चेकबुक (Cheque book rules)
1 अक्टूबर से तीन बैंकों की चेकबुक और MICR कोड इनवैलिड हो रहे हैं। जिनमें ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) , यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) और इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) शामिल है। बता दें कि इन बैंकों का हाल ही में दूसरे बैंकों में विलय हुआ है। जिससे अकाउंट होल्डर के अकाउंट नंबरों, आईएफएससी व एमआईसीआर कोड में बदलाव होंगे। यही कारण है कि 1 अक्टूबर 2021 से बैंकिंग सिस्टम पुराने चेक को रिजेक्ट कर देगा।
4. पीएम किसान में रजिस्ट्रेशन जरूरी
पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan samman nidhi scheme) के पैसे पाने के लिए आपको ये काम करना होगा। तभी किस्त में आपको 2,000 रुपये से 4,000 रुपये तक दिए जाएंगे। दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो 30 सितंबर तक करा लें। उन्हें लगातार दो किस्तें दी जाएंगी। यदि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो अक्टूबर या नवंबर में आपको 2000 रुपये मिल जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में भी 2000 रुपये की किस्त आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगी।
5. निवेश संबंधित नियमों में होगा बदलाव (Mutual fund related rules)
मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) अब म्यूचुअल फंड निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक नया नियम लाया है जिसका असर (AMC) यानी म्यूचुअल फंड हाउस में काम करने वाले जूनियर कर्मचारियों पर लागू होगा। 1 अक्टूबर 2021 से एसेट अंडर मैनेजमेंट कंपनियों के जूनियर कर्मचारियों को अपनी ग्रॉस सैलरी का 10 फीसदी हिस्सा उस म्यूचुअल फंड के यूनिट्स में निवेश करना होगा। जबकि 1 अक्टूबर 2023 तक फेजवाइज यह सैलरी का 20 फीसदी हो जाएगा। इसे सेबी ने स्किन इन द गेम नियम बताया है। निवेश में लॉक इन पीरियड भी होगा।
6. बदलेंगे LPG सिलेंडरों के दाम (LPG price)
LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 अक्टूबर सेबदलाव आ जाएगा। बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर (LPG gas cylinder) की नई कीमतें तय की जाती हैं।
7. प्राइवेट शराब की दुकानें होंगी बंद (Liquor shop)
दिल्ली में प्राइवेट शराब की दुकानें 1 अक्टूबर से बंद हो जाएंगी। 16 नवंबर तक सिर्फ सरकारी दुकानों पर शराब बेची जाएगी। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी है कि नई आबकारी नीति के तहत राजधानी को 32 जोन में बांटकर लाइसेंस आवंटन की प्रक्रिया की गई है। अब 17 नवंबर से नई नीति के तहत ही दुकानें खुलेंगी।
What changes from tomorrow 1 october 2021 check details list here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाबी फिल्म अनुबंध विवाद पर याचिका
Feb 17, 2026 | 08:20 AMइस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
Feb 17, 2026 | 08:15 AMकिराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई
Feb 17, 2026 | 08:11 AMहाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:04 AM25 मौतों पर सख्त टिप्पणी, हाई कोर्ट बोला-रेगुलेटरी चूक और अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 08:00 AMरोहित पवार ने DGCA से मांगी प्रारंभिक रिपोर्ट, वीआरएस कंपनी पर कार्रवाई की मांग
Feb 17, 2026 | 07:52 AMतारिक रहमान आज लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ, BNP की ऐतिहासिक जीत और नई चुनौतियां
Feb 17, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














