Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते तापमान में बड़ा उलटफेर! कहीं घना कोहरा तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण तापमान बढ़ने से सर्दी कम हुई है, जबकि यूपी, बिहार और झारखंड के 8 शहरों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का अलर्ट है। जानिए मौसम विभाग का अलर्ट।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Dec 09, 2025 | 12:32 PM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Aaj Ka Mausam: देश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में ठंड का अहसास कम हुआ है, लेकिन उत्तर और पूर्वी भारत के 8 शहरों में घना कोहरा छाने की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही सर्दी का अहसास कम हुआ है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से तापमान में यह बदलाव आया है, जिसके कारण अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य से अधिक हो गया था। मंगलवार (9 दिसंबर) को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं (15 से 25 किमी/घंटा) चलेंगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रह सकता है। हालांकि, बुधवार से तापमान में एक बार फिर गिरावट आने लगेगी। पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 14 दिसंबर तक भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अगले हफ्ते शीतलहर या कड़ाके की सर्दी की संभावना नहीं है।

उत्तर और पूर्वी भारत में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी भारत के 8 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में बिहार के पटना, पूर्णिया और किशनगंज, झारखंड के रांची और जमशेदपुर, और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, आगरा और प्रयागराज शामिल हैं। इन जगहों पर सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि यह शीत लहर स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।

बिहार, हिमाचल और उत्तराखंड का मौसम

बिहार में आज से ठंड का कड़ा रूप देखने को मिल सकता है, खासकर ग्रामीण इलाकों में। सुबह के समय चलने वाली तेज हवाएं ठंड के एहसास को और बढ़ा देंगी। हिमाचल प्रदेश में भी 9 दिसंबर तक बिलासपुर और मंडी में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। उत्तराखंड में 9 दिसंबर को बर्फीली हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे नैनीताल और मसूरी जैसे इलाकों में तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: 2026 विधानसभा चुनाव से पहले केरल में हो रहा ‘सेमीफाइनल’, इन 7 जिलों में वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत चार राज्यों में बारिश

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 9 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और अगले 24 घंटों में बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 11 दिसंबर तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Western disturbance caused significant temperature fluctuations with dense fog heavy rain alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2025 | 12:32 PM

Topics:  

  • Delhi Weather
  • IMD
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

बांग्लादेश के कारण भारत में बढ़ी ठंड, इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का अनुमान

2

Akola Weather: अकोला में ठंडी हवाओं का बढ़ा असर, लगातार गिर रहा तापमान, बढ़ी कंपकपी

3

Cold Wave Alert: ठिठुराती ठंड की चपेट में नागपुर, 8.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, कई इलाकों में अलर्ट

4

कश्मीर में -4 डिग्री तापमान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, कैसा रहेगा आगे मौसम?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.