Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोलकाता केस : जूनियर डॉक्टर्स की भूख हड़ताल खत्म, आज की हेल्थ स्ट्राइक भी कैंसिल, अब 26 अक्टूबर को क्या?

कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर्स से दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में जारी जूनियर डॉक्टर्स की भूख हड़ताल बीते सोमवार 17वें दिन खत्म हो गई है। इसके साथ ही डॉक्टरों ने आज मंगलवार को होने वाली हेल्थ स्ट्राइक भी अब वापस ले ली है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 22, 2024 | 08:23 AM

जूनियर डॉक्टर्स की भूख हड़ताल खत्म

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर्स से दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में जारी जूनियर डॉक्टर्स की भूख हड़ताल बीते सोमवार 17वें दिन खत्म हो गई है। इसके साथ ही डॉक्टरों ने आज मंगलवार को होने वाली हेल्थ स्ट्राइक भी अब वापस ले ली है। बीते सोमवार शाम डॉक्टरों के पैनल की मुख्यमंत्री ममता के साथ नबन्ना स्थित सचिवालय में करीब 2 घंटे चर्चा हुई।

बीते सोमवार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुई बैठक के कुछ घंटे बाद आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टर्स ने सप्ताह भर से जारी भूख हड़ताल बीते सोमवार शाम वापस ले ली। वहीं डॉक्टर्स ने आज मंगलवार से पूरे राज्य में अस्पतालों में अपनी प्रस्तावित हड़ताल भी वापस ले ली। इस बाबत आंदोलनकारी डॉक्टर्स ने कहा, मुख्यमंत्री के साथ) आज की बैठक में हमें कुछ आश्वासन तो मिला, लेकिन राज्य सरकार का हाव-भाव सकारात्मक नहीं था… आम लोगों ने दिल से हमारा समर्थन किया है। वे और हमारी मृतक बहन (आरजी कर अस्पताल की पीड़िता) के माता-पिता हमसे अनुरोध कर रहे हैं कि हमारे बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए हम भूख हड़ताल खत्म कर दें।”

यहां पढ़ें – BRICS समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर हुए रवाना, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से हो सकती है मुलाकात!

सम्बंधित ख़बरें

TMC लूट लेती है केंद्र से भेजा पैसा…ममता पर PM मोदी का निर्मम प्रहार, बोले- पत्थरदिल सरकार को हटाना जरूरी

सुप्रीम कोर्ट में हारी ममता सरकार! ED अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR पर लगी रोक, सियासी लड़ाई में नया मोड़

ममता बनर्जी कोे सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने मामले को बताया गंभीर, कहा- HC में हंगामा करना गलत

पश्चिम बंगाल के DGP को निलंबित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी, आज होगी सुनवाई

डॉक्टर्स ने कहा, ‘‘इसलिए हम अपना ‘आमरण अनशन’ और मंगलवार को स्वास्थ्य क्षेत्र में किये गये पूर्ण बंद के आह्वान को वापस ले रहे हैं।” यह निर्णय डॉक्टर्स की एक आम बैठक के बाद किया गया। बता दें कि ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय और मेडिकल सुविधाओं में सुधार की मांग करते हुए जूनियर डॉक्टर्स बीते 17 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। अब तक 6 डॉक्टरों को खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि 8 अन्य अनिश्चितकालीन अनशन पर थे।

यहां पढ़ें – बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, इन राज्यों पर दिखेगा असर

जानकारी दें कि बीते 5 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर ट्रेनी डॉक्टर्स के रेप-मर्डर केस में न्याय और राज्य के हेल्थकेयर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की मांग कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टर्स आगामी 26 अक्टूबर को आरजी कर अस्पताल में सामूहिक सम्मेलन करेंगे।

इधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते सोमवार को ही दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतुली में कथित बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

बता दें कि बीते 5 अक्टूबर को कुलतुली में एक तालाब से चौथी कक्षा की छात्रा का शव बरामद हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों ने वाहनों को आग लगा दी थी, एक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और इलाके में सड़क जाम कर दिया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

West bengal kolkata rg kar case junior doctors meeting with cm mamata banerjee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2024 | 08:18 AM

Topics:  

  • Mamata Banerjee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.