ममता बनर्जी ने नहीं दिया इस्तीफा तो राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, बंगाल में नई सरकार बनाने का रास्ता साफ
Mamata Banerjee Resignation Row: चुनाव में मिली हार के बाद भी ममता बनर्जी कहा कि वो इस्तीफा नहीं देंगी। इस बीच अब राज्यपाल ने आज बंगाल विधानसभा को भंग कर दिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ममता बनर्जी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
West Bengal Assembly Dissolved: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आ गए हैं। चुनावी नतीजों में टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में मिली हार के बाद भी ममता बनर्जी कहा कि वो इस्तीफा नहीं देंगी। इस बीच अब राज्यपाल ने आज बंगाल विधानसभा को भंग कर दिया है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई की आधी रात को पूरा हो गया। अब संविधान क अनुच्छेद 172 के तहत कार्यकाल पूरा होते ही सदन का अस्तित्व खुद ही समाप्त हो जाता है। अब राज्यपाल के पास नई सरकार को शपथ दिलाने का रास्ता साफ हो गया है। इधर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों में धांधली का आरोप लगाते हुए पद छोड़ने से मना कर दिया है। ममता ने कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं चुनाव नहीं हारी हूं मुझे हराया गया है।
राज्यपाल ने भंग की विधानसभा
सम्बंधित ख़बरें
दीदी BJP की आंखों में खटकती हैं…ममता बनर्जी से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने चुनाव पर उठाए सवाल, कही ये बात
सिर पर पट्टी बांधकर झूठा नाटक करती नजर आई टीएमसी की महिला कार्यकर्ता, कैमरे के सामने खुली पोल
फिर राज्यपाल से मिलने पहुंचे TVK प्रमुख विजय, कहा- हम फ्लोर टेस्ट को तैयार; कांग्रेस ने जताई नाराजगी
कौन थे चंद्रनाथ रथ? IAF जवान से सुवेंदु के PA तक का तय किया सफर, TMC से भी जुड़ा है कनेक्शन
खबर अपडेट की जा रही है….
