गर्मी से परेशान दिल्ली-यूपी के लोग, इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए देशभर में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज
नवंबर महीना शुरू होने के साथ ही पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। लेकिन मैदानी इलाकों में अभी तक सर्दी का अहसास नहीं हुआ है। दिल्ली एनसीआर में भी दिन के समय तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास दिलाती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
आज का मौसम (सौ. सोशल मीडिया)
Weather Forecast: नवंबर महीना शुरू होने के साथ ही पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। लेकिन मैदानी इलाकों में अभी तक सर्दी का अहसास नहीं हुआ है। दिल्ली एनसीआर में भी दिन के समय तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास दिलाती है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की वजह से पहाड़ों पर ठंड का असर दिखना शुरू हुआ था। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही अन्य हिस्सों में भी सर्दी अपना असर दिखाना शुरू कर सकती है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब के लोगों को जल्द सर्दी का अहसास होने वाला है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं, सुबह और शाम के समय हल्की गुलाबी सर्दी जरूर महसूस की जा सकती है।
Rainfall Warning : 12th November 2024
वर्षा की चेतावनी : 12th नवंबर 2024 Detailed Press Release Link (11-11-2024): https://t.co/dZKhkWpgq4#rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #TamilNadu #andhrapradesh@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts… pic.twitter.com/StedEJRoxS — India Meteorological Department (@Indiametdept) November 11, 2024
देशभर में कैसा रहेगा आज तापमान
सर्दी का समय आने के बाद भी गर्मी जाने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी है। बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर जैसे इलाकों में दिन के समय गर्मी हाल बेहाल कर रही है। लेकिन रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।
दिल्ली में दिन के समय गर्मी और प्रदूषण दोनों का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 12 नवंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धुंध की चादर देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर तक तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार को राज्य में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
कपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में इसका असर देखने को मिल सकता है। पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा राज्य में आज बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 15 नवंबर से कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि नवंबर के अंत तक कड़ाके की सर्दी महसूस की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: आज मनाया जा रहा है विश्व निमोनिया दिवस, जानिए इस बीमारी से बचाव के लिए क्या खाएं और क्या नहीं
इन राज्यों में बारिश की संभावना
Rainfall Warning : 14th November to 17th November 2024
वर्षा की चेतावनी : 14th नवंबर से 17th नवंबर 2024 #rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #kerala #TamilNadu #AndhraPradesh@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts @tnsdma @KeralaSDMA @APSDMA pic.twitter.com/sZdD1bzCjQ — India Meteorological Department (@Indiametdept) November 11, 2024
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होने की आशंका जताई गई है। जिसके चलते राज्य में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा 14 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक राज्य शामिल हैं।
