Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का मौसम: सूरत में बाढ़ जैसे हालात, राजस्थान-उत्तराखंड में रेड अलर्ट

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल में बाढ़ जैसे हालात हैं, दिल्ली में उमस बढ़ी है। कई जिलों में रेड अलर्ट और स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 26, 2025 | 07:46 AM

सूरत में बाढ़ जैसे हालात (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत के कई राज्यों में मौसम ने विकराल रूप धारण कर लिया है। राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दूसरी ओर, दिल्ली में बारिश न होने के कारण भीषण उमस ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। आइए जानते हैं देशभर का ताजा मौसम अपडेट।

गुजरात में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं, खासकर सूरत में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी रखा है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। एहतियातन कई स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। आज के लिए अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, द्वारका, गांधीनगर, पोरबंदर और राजकोट में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए आज से 30 जून के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को हुई प्री मानसून बारिश के चलते फिलहाल दिल्ली के मौसम में उमस है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

सम्बंधित ख़बरें

Today Weather Update: 11 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में बढ़ने लगी तपिश, जानें ताजा अपडेट

Maharashtra Weather: नागपुर-सोलापुर समेत राज्य के 11 जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

अमेरिका की तरफ बढ़ रहा है बड़ा खतरा! बर्फीले तूफान की चेतावनी से मचा हड़कंप, 1500 से ज्यादा उड़ाने रद्द

10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 55 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी में शुरू हुई ‘महा-गर्जना’!

राजस्थान-उत्तराखंड में रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। स्थिति को देखते हुए दोनों राज्यों की सरकारों ने पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने की घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 लोग बह गए।

यूपी-बिहार में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के भीतर कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

कुल्लू में फटा बादल तो नदी में आ गया ऊफान, जारी किया गया अलर्ट, देखें- VIDEO

बिहार के जिन जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है, उनमें बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया के कुछ इलाके शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में भी मानसून के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों हिस्सों में आज झमाझम बारिश हो सकती है।

Weather update surat flood like situation red alert in rajasthan uttarakhand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2025 | 07:46 AM

Topics:  

  • IMD
  • IMD red alert
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.