Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: गर्मी के मौसम में कहीं बारिश से राहत, तो कहीं सूर्य देवता ढहा रहे कहर, जानें देशभर के मौसम का हाल

अप्रैल का महीना खत्म होते होते मौसम अपना मिजाज भी उसी रुख से बदल रहा है। कही भीषण गर्मी है तो कही गर्मी के मौसम में बारिश की राहत।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 22, 2025 | 07:54 AM

गर्मी के मौसम में कहीं बारिश से राहत। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Update: अप्रैल का महीना खत्म होते होते मौसम अपना मिजाज भी उसी रुख से बदल रहा है। कही भीषण गर्मी है तो कही गर्मी के मौसम में बारिश की राहत। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 अप्रैल 2025 के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम से संबंधित चेतावनियां जारी की हैं।

एक तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, तूफानी हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि लोगों को इन हालातों को हल्के में नहीं लेना चाहिए और सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने चाहिए।

लू की चेतावनी जारी

राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दक्षिण हरियाणा और दक्षिण पंजाब में मौसम का पारा लगातार चढ़ रहा है। इन राज्यों में तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए लू की चेतावनी जारी की है।

धूप बेहद तेज हो सकती है

लू से धूप बेहद तेज हो सकती है और गर्म हवाएं लोगों को बीमार कर सकती हैं। खासकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। लोगों से कहा गया है कि अगर जरूरी न हो तो इस समय घर से बाहर न निकलें।

मौसम से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

हल्के और सूती कपड़े पहनें

तेज गर्मी और लू से सिरदर्द, थकान, चक्कर आना और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि लोग अपने शरीर का ध्यान रखें और हाइड्रेटेड रहें। हल्के और सूती कपड़े पहनें, ज्यादा देर धूप में न रहें और जब भी बाहर जाएं, सिर को कपड़े या टोपी से ढकें।

बारिश और तूफान की आशंका

देश के पूर्वोत्तर इलाकों में भारी बारिश और तूफान की आशंका बनी रहेगी। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मौसम का रुख इसके बिल्कुल अलग रहेगा। यहां 22 से 24 अप्रैल के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने और आंधी-तूफान की घटनाएं भी हो सकती हैं। IMD ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे खुले इलाकों से दूर रहें और बारिश या तूफान के समय सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

Weather update rain brings relief in summer season while sun god is wreaking havoc in some places

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 07:54 AM

Topics:  

  • Heat Wave
  • Heavy Rains
  • IMD
  • Weather change
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

2026 की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ, नए साल की पहली सुबह मुंबई में हुई झमाझम बारिश

2

इन राज्यों में आज बारिश होने की संभावना, जानें IMD का अलर्ट

3

Maharashtra Weather: विदर्भ में शीतलहर से गिरा तापमान, कड़ाके की ठंड में होगा नए साल का आगाज

4

Weather Update: यूपी और दिल्ली में आज बारिश के आसार, जानें नए साल पर IMD का अलर्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.