गुलाबी सर्दी की आहट! दिल्ली से बिहार तक लुढ़का पारा, जानें अन्य राज्यों का क्या है हाल
Weather Report: दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर तक शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई है। वहीं, उत्तराखंड के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी...
- Written By: अमन उपाध्याय
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Today Weather Update: देश के ज्यादातर इलाकों में अब गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक सुबह और शाम के वक्त चलने वाली सर्द हवाएं माहौल को ठंडा बना रही हैं। इन हवाओं के असर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं, आज देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली में आज आसमान साफ़ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग पहले ही 12 अक्टूबर तक शुष्क मौसम का अनुमान जारी कर चुका है। ऐसे में फिलहाल राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है। इसी बीच तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यूपी-बिहार में ठंड ने दी दस्तक
उत्तर प्रदेश में बारिश थमने के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अयोध्या, आगरा, कानपुर, वाराणसी, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अलीगढ़, गोरखपुर, बस्ती, कौशांबी, रायबरेली, अमेठी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, मैनपुरी, इटावा, ललितपुर, महोबा, कन्नौज, मेरठ, बदायूं, संभल, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, बरेली और लखीमपुर खीरी में मौसम सामान्य रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश का इंतजार लंबा, मानसून की रफ्तार थमी, नासिक में फिर 40°C पार कर सकता है पारा
नागपुर में अभी और सताएगी चुभती गर्मी; मौसम विभाग बोला- 8 जून को नहीं, अब 10-11 को होगी राहत की बौछार
Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार; जानें अपने शहर का हाल
महाराष्ट्र में 48 घंटे में मानसून की दस्तक: विदर्भ-पश्चिम महाराष्ट्र में येलो अलर्ट, 11 जून तक झमाझम बारिश
हालांकि, आज से कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगेगा। इसी तरह बिहार में भी न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। फिलहाल, बिहार के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
बर्फबारी की चेतावनी जारी
आज उत्तराखंड में मौसम ठंडा और परिवर्तनीय रहने की संभावना है। विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बारिश के साथ भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में तापमान में गिरावट और सड़कों पर फिसलन बढ़ सकती है, इसलिए यात्रियों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है।
ओडिशा में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 12 अक्टूबर के बीच ओडिशा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।
इन दक्षिणी राज्यों में भी बरसेंगे बादल
तमिलनाडु, केरल और माहे में 10 से 14 अक्टूबर तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है। तटीय कर्नाटक में 10 अक्टूबर को, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 10 से 13 अक्टूबर तक, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश में 12 अक्टूबर तक और रायलसीमा में 11 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें:- पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर, मैदानों में गुलाबी ठंड की दस्तक, जानें आज कैसा …
पूर्वोत्तर राज्यों में भी बरसेगा पानी
असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम में 10 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ तूफान हो सकता है। कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की भी संभावना है।
