Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update Today: अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड! UP- बिहार सहित इन राज्यों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

Weather Update Today: मसौम विभाग ने ये भी चेतावनी दी है कि 29 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 28 नवंबर से 29 नवंबर तक, उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक और पंजाब, चंडीगढ़ तथा हरियाणा में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक अलग-अलग जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 28, 2024 | 07:06 AM

Weather Update Today: अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड! UP- बिहार सहित इन राज्यों में घने कोहरे का योले अलर्ट

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश के कई इलाकों में घने कोहरे का कोहराम है। तो वहीं भारत के दक्षिणी राज्यों में तूफान फेंगल का कहर है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी की है कि 28 नवंबर को तटीय तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 29 और 30 नवंबर को बारिश की तीव्रता जारी रहने की आशंका है। इसी तरह, रायलसीमा तथा तटीय आंध्र प्रदेश में 28 और 30 नवंबर को बारिश होने की संभावना जताई है।

IMD ने भारत के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। मसौम विभाग ने ये भी चेतावनी दी है कि 29 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 28 नवंबर से 29 नवंबर तक, उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक और पंजाब, चंडीगढ़ तथा हरियाणा में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक अलग-अलग जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार तथा शुक्रवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो सकती है। इससे सुबह तथा रात के समय में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ठंड बढ़ने के आसार हैं, जिससे लोगों को सावधान रहने की आवश्कता है।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra Weather: विदर्भ में पारा 10°C से नीचे, गोंदिया सबसे ठंडा; पुणे-मराठवाड़ा में मौसम बिगड़ा

दिल्ली में बिन मौसम बरसात…प्रचंड ठंड के बीच अचानक बदला मौसम, स्वेटर के साथ निकला छाता

मौसम पर बड़ा अलर्ट…आंधी-तूफान और बारिश की संभावना, पारा गिरेगा धड़ाम

अगले 7 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, भारी बारिश का भी अलर्ट

देश से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…

UP-बिहार में भी बढ़ेगी ठंड

IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में सुबह और शाम ज्यादा ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने बताया कि कोहरा छाने की संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी होगी। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में ठंडी हवाएं तथा घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

देश से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…

Weather update imd dense fog alert delhi ncr up bihar tamil nadu rain aaj ka mausam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2024 | 06:48 AM

Topics:  

  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.