Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश और ठंड की चेतावनी, यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
Weather Update: दिल्ली में अगले 7 दिन में तापमान गिरने वाला है। आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह-शाम 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
- Written By: मनोज आर्या
आज का मौसम, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Today Weather Update: नवंबर का महीना चल रहा है और देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम अच्छी खासी ठंड हो रही है। अब भारत मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में ठंड और बारिश दोनों का असर देखने को मिलेगा। विभाग के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 9 से 11 नवंबर तक शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।
वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। तमिलनाडु में 9, 12 और 13 नवंबर, जबकि केरल में 9 और 10 नवंबर को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दौरान बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी भी दी गई है।
दिल्ली में आज मौसम का हाल
दिल्ली में अगले 7 दिन में तापमान गिरने वाला है। आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह-शाम 10- 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। वहीं सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: मई की भीषण गर्मी के बीच 13 राज्यों में मंडराया आसमानी आफत का साया, झमाझम बारिश का अलर्ट
क्या है Indian Nino? जिससे आग का गोला बनता जा रहा है भारत, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासाक्या है Indian N
Weather Forecast: 12 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम
ठाणे के मौसम का अचानक बदला मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश से कई इलाकों में अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश में सुहाना रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर से ठीक हो गया है। इस समय न ही चिलचिलाती धूप हो रही है और न ही कड़ाके की ठंड ही पड़ रही है। अब तो अगले एक हफ्ते तक कोहरे को लेकर भी कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। कुल मिलाकर मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया है। हालांकि रात का पारा धीरे-धीरे गिर रहा है। 10 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान कोहरा छाने का भी अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
बिहार में में गिरेगी तापमान
बिहार में कोई वर्षा प्रणाली सक्रिय नहीं है। इन दिनों यहां पर रातें ठंडी होंगी और तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। शीतलहर का असर उत्तर-पश्चिमी बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है।
हिमाचल में शुरू हुई बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के 2 जिलों में बर्फबारी से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। लाहौल स्पीति और मनाली में बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाना शुरू कर दिया है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ रही है।
ये भी पढ़ें: सोमवार को रहेगी गिरावट…या लौटेगी तेजी। इस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार; जानें एक्सपर्ट की राय
उत्तराखंड में बढ़ी शीतलहर
उत्तराखंड में भी शीत लहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। नैनीताल, मसूरी, रुद्रप्रयाग में सुबह और शाम के समय शीत लहर लोगों को परेशान कर सकती है।
