Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश में मौसम का ‘महा अलर्ट’: आंध्र-ओडिशा में तूफान ‘मोंथा’ की दस्तक, UP में छठ पर झमाझम बारिश

Weather update: दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण चरम पर पहुंच गया है, प्रदूषण में अचानक वृद्धि से अस्पतालों में मरीजों का तांता लग गया है। वहीं छठ से पहले UP में मौसम का मिजाज बदला गया है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Oct 31, 2025 | 01:42 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Weather Update: अक्टूबर का महीना खत्म होते-होते देश भर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। एक तरफ बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ दस्तक देने को तैयार है, जिसने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में रेड अलर्ट जारी करवा दिया है। वहीं, दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण से बेहाल है। उत्तर भारत में सुबह-शाम की ठंड शुरू हो गई है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश का नया दौर सक्रिय हो गया है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस समय दो अलग-अलग दबाव प्रणालियां सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम 27 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा, जिसका असर पूर्वी भारत पर पड़ेगा। वहीं, अरब सागर में भी एक सिस्टम सक्रिय है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू कर दिया है। जबकि उत्तर भारत में अब सुबह-शाम धुंध और कोहरा छाने लगा है।

‘मोंथा’ का ‘रेड अलर्ट’, आंध्र-ओडिशा में तैयारी

चक्रवाती तूफान मोंथा का खतरा गंभीर है। IMD के अनुसार, यह 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश तट पर काकीनाडा के पास पहुंचेगा, जहां हवा की गति 110 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 26 से 29 अक्टूबर तक गंभीर प्रभाव की आशंका जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों को जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। ओडिशा सरकार ने भी आपदा तैयारी मॉडल को सक्रिय कर दिया है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने 28-29 अक्टूबर को दक्षिणी जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि एनडीआरएफ और ओडीआरएफ की टीमें तैयार हैं। मछुआरों को 26 से 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: JDU का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री-विधायक सहित 11 बागी नेता पार्टी से बाहर, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में छठ पर बारिश, दिल्ली का दम घुटा

दूसरी तरफ, दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण चरम पर है, जिससे अस्पतालों में सांस और प्रेग्नेंसी संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर से अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे छठ पूजा प्रभावित हो सकती है। हालांकि, 26 अक्टूबर को यूपी का मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। तटीय महाराष्ट्र, खासकर मुंबई में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी हल्की बारिश हो सकती है, जबकि चेन्नई और केरल में उत्तर-पूर्वी मॉनसून की बारिश जारी रहेगी।

Weather update cyclone montha red alert andhra odisha up rain alert chhath puja delhi pollution

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 07:22 AM

Topics:  

  • Cyclone
  • India Weather Forecast
  • India Weather Report
  • Today Weather Updates
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट, शीतलहर और कोहरे से बढ़ी परेशानी

2

आज का मौसम: मध्य महाराष्ट्र में शीतलहर की चेतावनी, ‘इन’ जिलों में बढ़ेगी ठंड

3

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी…16 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें आगे कैसे रहेगा मौसम

4

Aaj ka Mausam: यूपी-बिहार में कोहरे और पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.