-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Weather Took A Turn In Jammu And Kashmir Snowfall Started In Many Areas Including Gulmarg
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने ली करवट, गुलमर्ग समेत कई इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी, मैदानी हिस्सों में बारिश ने बढ़ाई ठंड
- Written By: रीना पंवार
कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग समेत यहां के कई इलाकों में आज सुबह मौसम की पहली बर्फबारी हुई। रुक- रुक कर हो रही बर्फबारी से यहां एक इंच तक की बर्फ की चादर बिछ गयी है।

श्रीनगर : सर्दी के मौसम की दस्तक के साथ ही कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग में शनिवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। इसके साथ ही यहां के मैदानी हिस्सों में बारिश भी हुई जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई। शनिवार सुबह से यहां बर्फबारी शुरू हुई। रुक- रुक कर हो रही बर्फबारी से यहां एक इंच तक की बर्फ की चादर बिछ गयी है। बांदीपुरा जिले में गुरेज, कुपवाड़ा में माचिल, शोपियां में मुगल रोड समेत घाटी के अन्य कई ऊपरी इलाकों और अन्य स्थानों पर भी हिमपात हुआ।
वहीं, दूसरी ओर श्रीनगर समेत मैदानी क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान यहां बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर तक मौसम में सुधार आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 17 से 23 नवंबर तक यहां मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इसके अतिरिक्त 24 नवंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, रास्ते में मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारें
जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा, CISF जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त; 8 जवान समेत 9 घायल, जांच शुरू
Breaking News: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बड़ा धमाका, एक की मौत; कई गंभीर रूप से घायल
IPS महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए चीफ, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद संभाली थी सुरक्षा
तापमान गिरने से बढ़ी ठंड
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमपात और बारिश के कारण बांदीपोरा-गुरेज और मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही को भी रोक दिया गया। हिमपात और बारिश के कारण यहां तापमान में भारी गिरावट आई है जिससे ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले 24 घंटों के दौरान घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 17 नवंबर से मौसम में सुधार देखने को मिल सकता है।
देश-विदेश की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से बदला मौसम
बता दें कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कश्मीर में मौसम ने करवट ले ली है। इसके प्रभाव के कारण यहां के गुरेज, तुलै, सोनमर्ग और मुगल रोड समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे पूर्व अक्टूबर का महीना यहां शुष्क रहा था। फिलहाल बर्फबारी शुरू होने से यहां आने वाले पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं।
Weather took a turn in jammu and kashmir snowfall started in many areas including gulmarg
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














