Weather Today: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, छाएगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather News: IMD के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में शीतलहर जारी रहेगी। अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। कई राज्यों में घना कोहरा छाएगा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Today Weather Update: मध्य भारत, पूर्वी और उत्तरी प्रदेशीय हिस्सों में फिलहाल शीतलहर का असर जारी रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, 12 दिसंबर 2025 से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में एक और शीतलहर शुरू होने की उम्मीद है, जिससे तापमान और गिर सकता है। आने वाले दिनों में कई राज्यों में ठंड और घना कोहरा दोनों बढ़ेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। मध्य भारत और इसके आसपास के पूर्वी व उत्तरी प्रदेशीय हिस्सों में शीतलहर का असर जारी रहेगा। महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी। मध्य और पूर्वी भारत के राज्य, जैसे बिहार के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, और झारखंड में, अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है।
पूर्वी UP, असम और ओडिशा में कोहरे का अलर्ट
कुल मिलाकर, आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में ठंड और घना कोहरा दोनों बढ़ेंगे, इसलिए लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 13 दिसंबर के बीच सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है। असम और मणिपुर में भी 10 से 14 दिसंबर तक कोहरा छाया रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है और यातायात पर असर पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10 दिसंबर की सुबह भारी कोहरा छाया रह सकता है। ओडिशा में 10 और 11 दिसंबर को कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियों पर गिरे विशाल पेड़
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ तक ठिठुरन
दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में सुबह का तापमान लगभग 7 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया, जिसके साथ गलन और ठिठुरन भी महसूस की गई। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का पारा अभी और ज्यादा नीचे जा सकता है।
पहाड़ी इलाकों में तापमान काफी कम दर्ज किया गया है। हिमाचल के मनाली में आज सुबह का तापमान लगभग -8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान केवल 4 डिग्री तक जाने की संभावना है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सुबह का तापमान 7 डिग्री के आसपास रहा, वहीं बर्फीले इलाकों में सुबह का पारा -14 डिग्री दर्ज किया गया। बर्फबारी के कारण उत्तरी भारत के इलाकों में ठिठुरन और गलन बढ़ेगी। जम्मू में पारा 8 डिग्री और श्रीनगर में 1 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: SIR डेडलाइन पर आज EC की अहम बैठक: यूपी-बंगाल समेत 12 राज्यों में बढ़ सकती है समयसीमा
प्रमुख शहरों का AQI
ठंड बढ़ने के साथ ही वायु गुणवत्ता (AQI) भी खराब बनी हुई है। पटना में AQI स्तर 500 से 600 के बीच दर्ज किया गया। कोलकाता में यह 350 से 450 के बीच है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में AQI 200 से 400 के बीच है। लखनऊ में AQI 250 से 350 के बीच है। वहीं, मुंबई और बेंगलुरु में AQI स्तर 100 से 200 के बीच दर्ज किया गया।
