Weather Report : दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, आज भी हल्की बारिश की संभावना; पहाड़ों पर बढ़ी गलन
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रविवार शाम को बारिश और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई और सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।
- Written By: शिवानी मिश्रा
Weather Report (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रविवार शाम को बारिश और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई और सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार के मौसम हाल बताया है कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। परिणामस्वरूप उत्तर भारत में शीत लहर तेज होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान एजेंसी के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इन स्थितियों के परिणामस्वरूप सुबह में मध्यम से भारी धुंध और कोहरा हो सकता है। शाम और रात में स्मॉग की आशंका है। इसके साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी और पश्चिम में नई अशांति के बीच ठंडी हवाएं चलने से माहौल पूरी तरह से बदल गया है।
देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
33 से बढ़ाकर 37 हो जाएगी सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी मंजूरी
22 मई को दिल्ली दौरे पर जाएंगे ‘थलापति’ विजय, पीएम मोदी के साथ होगी पहली बड़ी बैठक
BRICS 2026 Summit: सम्मेलन में आज दूसरे दिन शामिल होंगे एस जयशंकर, दुनिया के 10 बड़े नेताओं से होगी खास मुलाकात
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताई आपबीती, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
आज भी हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग कहा है कि मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया जा सकता है। और ऐसे में ठंड और बढ़ेगी, पारा भी काफी तेजी से लुढ़केगा। ऐसे में आने वाले दोनों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने का पूरा उम्मीद है।
आईएमडी के मुताबिक आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत कुंज, छत्तरपुर, इग्नू, आयानगर, अकबर रोड, हौज खास, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, पंडारा पार्क और न्यू अशोक नगर में हल्की -सी बारिश देखने को मिली है। बता दें कि उत्तराखंड में रविवार दोपहर बाद से अचानक चारों धाम समेत हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। और निचले इलाकों में बारिश होने से तापमान गिरने से ठंड काफी बढ़ गई है। यमुनोत्री धाम में कड़ाके की सर्दी के कारण गरुड़ गंगा का पानी जम गया है, और प्राकृतिक झरने भी बर्फ बन गए हैं।
