कहीं गर्मी से राहत तो कहीं आसमानी आफत, मानसून का डबल अटैक; जानें देश में मौसम का हाल
Weather Update: देश में मानसून अब अंतिम पड़ाव में है, अभी भी कई राज्यों में स्थिति भीषण बनी हुई, लोग अब ऊब चुके है कि यह कब समाप्त होगा। वहीं कुछ जगह पर यही मौसम सुकून के पलों का भी एहसास करा रहा।
- Written By: सौरभ शर्मा
देश के उत्तरी भागों में मानसून की स्थिति (कॉन्सेप्ट फोटो)
Today Weather Update: देश के उत्तरी भागों में मानसून की विदाई का समय अब नजदीक आ गया है, लेकिन जाते जाते भी यह मौसम के कई अलग रंग दिखा रहा है। 20 सितंबर को जहां दिल्ली और एनसीआर के लोग गर्मी से परेशान रहेंगे, वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। मौसम विभाग के अनुसार, साउथ वेस्ट मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक देश के अलग अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक का मौसम बिल्कुल अलग बना हुआ है।
एक तरफ जहां दिल्ली एनसीआर में गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम बंटा हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 और 21 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम के साफ रहने के आसार हैं। दूसरी तरफ पूर्वी यूपी में कई जगहों पर गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दिल्ली में 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि दोपहर बाद बादलों की आवाजाही थोड़ी राहत दे सकती है।
पहाड़ों पर कुदरत का कहर जारी
उत्तराखंड में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे लोग त्रस्त हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 सितंबर के लिए राज्य के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में इस साल अब तक सामान्य से 70 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है, अकेले देहरादून में यह आंकड़ा 160 फीसदी ज्यादा है। बारिश के कारण हुई आपदाओं में देहरादून में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोग अभी भी लापता हैं। इससे यहां पर लोगों में मानसून की विदाई का इंतजार और बढ़ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज से सक्रिय होगा मानसून, मुंबई समेत 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का मौसम
IMD का रेड अलर्ट! इन राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली का डबल अटैक
दिल्ली-NCR में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में मानसून का अलर्ट; जानें मौसम का पूरा हाल
Maharashtra Weather: राज्य में मानसून सक्रिय, आज 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानें आपके शहर का मौसम
यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान-बांग्लादेश घर जैसा’, विवादों के बादशाह पित्रौदा ने एक बार फिर से लगाई कांग्रेस की लंका
हिमाचल में भी बदला मौसम का मिजाज
मानसून की वापसी का असर पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी साफ दिख रहा है। आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, यहां के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 20 और 21 सितंबर को भी मौसम खराब बना रह सकता है, जबकि 22 सितंबर से मौसम के साफ होने की उम्मीद है। प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें बिलासपुर के नैना देवी में सर्वाधिक 158 मिमी, सिरमौर के नाहन में 38 मिमी और चंबा के चुआड़ी में 37 मिमी वर्षा हुई है।
