-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Sam Pitroda Controversial Statement Pakistan Bangladesh Feels Like Home
‘पाकिस्तान-बांग्लादेश घर जैसा’, विवादों के बादशाह पित्रौदा ने एक बार फिर से लगाई कांग्रेस की लंका
- Written By: सौरभ शर्मा
Congress के वरिष्ठ नेता Sam Pitroda अपने बयानों की वजह से अधिकत्तर विवादों में रहते है, एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा ही बयान दिया है जिससे विवादों का नया रडार सेट कर राजनीतिक बाजार को गर्म कर दिया।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा (फोटो- सोशल मीडिया)
Sam Pitroda Controversial Statement: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। अपने विवादित विचारों और बयानों के लिए जाने जाने वाले पित्रोदा ने इस बार पाकिस्तान और बांग्लादेश को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की है, जिसने राजनीतिक गलियारों में गर्माहट शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इन सभी पड़ोसी देशों में घर जैसा महसूस होता है। यह बयान उनके पिछले विवादों की लंबी सूची में एक और कड़ी जोड़ता है, जिससे उनकी पार्टी के लिए अक्सर असहज स्थिति पैदा हो जाती है।
पित्रोदा ने भारत की विदेश नीति पर जोर देते हुए कहा कि देश का फोकस अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने पर होना चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैं पाकिस्तान गया हूं और आपको बताना चाहूंगा कि मुझे वहां घर जैसा लगता है। मैं बांग्लादेश और नेपाल में भी रहा हूं और मुझे वहां भी घर जैसा ही महसूस होता है।” उनके अनुसार, इन देशों में जाकर उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी विदेशी धरती पर हैं। यह बयान उन्होंने जेन-जी से राहुल गांधी की अपील को दोहराते हुए दिया।
विवादों से पित्रोदा का पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है जब सैम पित्रोदा ने अपने बयान से विवाद खड़ा किया है। इससे पहले पिछले साल उन्होंने भारत की विविधता पर एक टिप्पणी की थी, जिस पर भारी हंगामा हुआ था। उन्होंने कहा था कि पूर्वी भारत के लोग चीनियों जैसे, पश्चिम के लोग अरब जैसे, उत्तर भारतीय श्वेतों जैसे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि हम सब एक हैं, लेकिन इस बयान पर विवाद इतना बढ़ा कि उन्हें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उनका मानना है कि भारत में हर किसी का सम्मान है और हर कोई थोड़ा-बहुत समझौता करता है।
सम्बंधित ख़बरें
निकाय चुनाव 2027: कांग्रेस ने समय से पहले शुरू की तैयारी, ‘वफादार’ उम्मीदवारों पर रहेगा पूरा फोकस
तेलंगाना में उर्दू पढ़ाने पर बवाल, कांग्रेस का आरोप- BJP नेताओं ने स्कूल में प्रिंसिपल से की मारपीट- VIDEO
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
नागपुर सियासी जंग: आगामी सीपी पर बरसे प्रफुल गुडधे, बीजेपी ने कसा तंज; खुलकर सामने आया नया विवाद
यह भी पढ़ें: लोकतंत्र पर सवाल तो एजेंट क्या कर रहे? Rahul Gandhi के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पार्टी के भीतर मतभेद
विरासत टैक्स पर भी मचा था बवाल
इससे पहले पित्रोदा ‘विरासत टैक्स’ को लेकर भी चर्चा में आए थे। उन्होंने राहुल गांधी की उस टिप्पणी के जवाब में अमेरिका में लगने वाले विरासत टैक्स का जिक्र किया था, जिसमें राहुल ने संपत्ति का सर्वे कराने की बात कही थी। पित्रोदा के इस बयान पर भी खूब बवाल हुआ था, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी को स्पष्टीकरण देना पड़ा था। बार-बार आने वाले उनके ऐसे बयान उन्हें और उनकी पार्टी को मुश्किल में डालते रहे हैं। अपने हालिया संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान पर टिप्पणी करने के साथ ही राहुल गांधी द्वारा जेन-जी (युवा पीढ़ी) से की गई अपील को भी दोहराया, जिससे वह एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।
Sam pitroda controversial statement pakistan bangladesh feels like home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BBMB Recruitment: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में अप्रेंटिस के लिए मेरिट से होगा सेलेक्शन, 1 जुलाई है लास्ट डेट
Jun 29, 2026 | 10:41 AMतेज बारिश का कहर! अकोला में उफनते नाले में बही खड़ी कार, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Jun 29, 2026 | 10:39 AMShare Market: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा शेयरों में तेजी, जानें निफ्टी-सेंसेक्स का हाल
Jun 29, 2026 | 10:29 AMबीड़ी नहीं दी तो तलवार से कर दी हत्या! नागदा में 18 साल के युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
Jun 29, 2026 | 10:28 AMMaharashtra TET Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा, 1.5 करोड़ में बेचने की थी तैयारी; मास्टरमाइंड की तलाश जारी
Jun 29, 2026 | 10:27 AMबांधवगढ़ में घायल बाघ को मिली नई जिंदगी, इलाज के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
Jun 29, 2026 | 10:22 AMराम मंदिर ट्रस्ट में खाली हुए ये 3 सबसे बड़े पद, PM मोदी के भारत लौटते ही अयोध्या राम मंदिर को मिलेगा नया CEO?
Jun 29, 2026 | 10:22 AMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














