पहाड़ों पर जाने वाले सावधान! IMD ने जारी की चेतावनी, इन 17 राज्यों में तेज बारिश के साथ बरसने वाली है बड़ी आफत
IMD Rain Alert: भीषण गर्मी के बाद देश के 17 राज्यों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और बिहार सहित कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- Written By: अक्षय साहू
प्रतीकात्मक फोटो (AI जनरेटेड फोटो)
Aaj Ka Mausam 02 June 2026: भारत में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 21 घंटे के अंदर देशभर के कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जून यानी आज दिल्ली, यूपी, बिहार समेत उत्तर भारत के करीब 17 राज्यों के लिए बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस दौरान लोगों से अधिक सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में चिंता बढ़ने वाली है। इसलिए अगर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार IMD की अपडेट जरूर पढ़ लें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। इसके अलावा, पूर्वी राज्यों में आंधी इतनी तेज हो सकती है कि पेड़-पौधे जड़ से उखड़ सकते हैं। IMD ने कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी है।
किन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ आंधी, तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। वहीं, पूर्वी भारत में भी मौसम सक्रिय है। दक्षिण गंगा बेसिन, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण इन राज्यों में तेज आंधी और बारिश होने की आशंका है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर यह 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी दर्ज की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
जल संकट का संकेत: महाराष्ट्र के जलाशयों में मात्र 47% पानी, मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अमरनाथ यात्रा: भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते लगातार तीसरे दिन यात्रा स्थगित
भीषण गर्मी, और बढ़ती उमस के असर को 10 शानदार तस्वीरों में देखें। जानिए कैसे बदलता है मौसम
Assam Floods: असम में बाढ़ से हालात बेहद खराब, अब तक 5 की मौत और 3.63 लाख लोग प्रभावित
इसके अलावा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश और आंधी के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए खास चेतावनी जारी की है, जिसके तहत यहां तूफानी हवाओं का कहर देखने को मिल सकता है।
बिहार के 13 जिलों में तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, बिहार के पटना, रोहतास, गया, नवादा, अरवल, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर और भोजपुर में 2 जून को भारी बारिश और आंधी आ सकती है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है।
यह भी पढ़ें- ‘वो कुल्हाड़ी पार्टी…’, चंद्रबाबू नायडू का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- मौजूदा सरकार ने निभाया अपना वादा
यूपी के 19 जिलों में कहर बरपा सकती है बारिश-आंधी
इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में बारिश और आंधी कहर ढा सकती है। IMD के मुताबिक, 2 जून को हरदोई, फर्रुखाबाद, ज्योतिबा फुले नगर, सहारनपुर, बहराइच, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, मथुरा, कानपुर, हमीरपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
