Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट! इन 22 राज्यों में तूफानी बारिश और ओले गिरने की दी चेतावनी
Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के चलते तकरीबन 22 राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का येलो और ऑरेंजे अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-यूपी में पारा गिरने से गर्मी से राहत मिलेगी। जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
सोर्स- मौसम विभाग
IMD Weather Update: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही देश के बड़े हिस्से में कुदरत का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से अगले कुछ घंटों में देश के 22 राज्यों में भारी उथल-पुथल की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान की गलियों तक मौसम ने ऐसी करवट ली है कि कहीं उमस से राहत मिल रही है तो कहीं ओलों की मार से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह केवल एक सामान्य बारिश नहीं है, बल्कि तूफानी हवाओं और ओलावृष्टि का वह दौर है जो उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान को 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिराने की ताकत रखता है।
किसानों की मेहनत पर पानी फेरेंगे ओले
इस बदलते मौसम का सबसे दुखद और गंभीर पहलू हमारे देश के मेहनतकश किसानों से जुड़ा हुआ है। शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि कर जहां तापमान गिरा दिया, वहीं खेतों में खड़ी फसलों के लिए संकट खड़ा कर दिया है। राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में तो हालात और भी चिंताजनक हैं, भारी बारिश और ओलों ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
सम्बंधित ख़बरें
Vidarbha Weather Forecast: अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी
चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा
पुणे में बारिश का कहर: 3 दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन बेहाल, 270 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
IMD का बड़ा अलर्ट! वाराणसी में झमाझम बारिश, हरियाणा-हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को उदयपुर, अजमेर, कोटा और जयपुर संभागों में भीषण तूफान और भारी बारिश की चेतावनी दी है। किसानों के मन में अब यह डर बैठ गया है कि अगर ओलों का यह सिलसिला जारी रहा, तो उनकी महीनों की मेहनत पल भर में मिट्टी में मिल जाएगी।
पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई 22 राज्यों की धड़कन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बड़ा बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के मिलन के कारण हो रहा है। इसकी वजह से राजधानी दिल्ली में शनिवार को बिजली कड़कने और तेज आंधी चलने का पूर्वानुमान (Weather Forecast) है, जिसके लिए दिल्ली, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ तक जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। इमेज से समझिए कहां क्या अलर्ट जारी किया गया है-
सोर्स (Weather Alert)- मौसम विभाग
इसके अलावा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 7 अप्रैल तक मौसम का यह रौद्र रूप बना रह सकता है। दक्षिण भारत के राज्यों जैसे केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में भी बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जो इस बात का संकेत है कि पूरा भारत इस समय मौसमी अस्थिरता के घेरे में है।
अगले एक हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम?
आंकड़ों पर गौर करें तो शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि पटना और कोलकाता जैसे शहरों में यह 38 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि रविवार से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण पश्चिम बंगाल के जिलों में भी मौसम ठंडा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: चुनाव प्रचार के बीच शशि थरूर पर हमला? गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने की मारपीट, देखें VIDEO
लेकिन सावधानी अभी भी जरूरी है क्योंकि मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 7 अप्रैल से एक और अधिक शक्तिशाली ‘पश्चिमी विक्षोभ’ सक्रिय हो सकता है, जो राजस्थान और उत्तर भारत में एक बार फिर तूफान का दौर शुरू कर देगा।
