Weather Alert: मॉनसून का रौद्र रूप! UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

Weather Alert in UP-Bihar: UP-बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। 16 राज्यों में 75 KM/H तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
weather alert imd monsoon
आज का मौसमAI Generated Image
Updated on

Weather Alert IMD: देश में जारी तूफानी मानसूनी बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से जनजीवन प्रभावित करने वाला भारी अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान और हरियाणा समेत देश के 16 राज्यों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की गंभीर चेतावनी दी गई है।

ओडिशा, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा (NMMT) क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है।

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो भारी बारिश के अलावा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और NMMT क्षेत्र में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी उत्तर प्रदेश

और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर हवाओं का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके साथ ही गंगा के मैदानी क्षेत्रों से सटे पश्चिमी बंगाल और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है जिससे उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी गतिविधियां और उग्र हो गई हैं।

weather alert imd monsoon
उत्तराखंड और किन्नौर में आफत की बारिश! लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे और NH-5 बंद, यलो अलर्ट जारी

पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

भारी बारिश और आंधी के मद्देनजर पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। वहीं 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बड़े वृक्षों और बिजली के खंभों के उखड़ने की आशंका है।

पूर्वी भारत में वज्रपात

पूर्वी भारत में वज्रपात को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। नदियों और तटीय क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई जिलों में इस हफ्ते ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

weather alert imd monsoon
असम में बाढ़ राहत सामग्री में धांधली का आरोप, अखिल गोगोई ने की गार्जियन मिनिस्ट बोराह को पद से हटाने की मांग

दिल्ली/NCR में आज का मौसम

दिल्ली-NCR में आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जबकि कुछ इलाकों में सुबह से दोपहर तक मध्यम बारिश हो सकती है। शाम और रात के समय भी ऐसी ही हल्की बारिश जारी रह सकती है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 33°C से 35°C के बीच और न्यूनतम तापमान 22°C से 24°C के बीच रहेगा। दोनों ही सामान्य से कम रहने का अनुमान है। तो वहीं दक्षिण-पूर्वी हवाएं (15 किमी/घंटा) चलेंगी, जो बाद में उत्तर-पूर्वी दिशा में बदल जाएंगी और दोपहर व रात के समय इनकी गति बढ़कर 18–20 किमी/घंटा हो जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com