Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात-पंजाब और दिल्ली में बारिश बनी मुसीबत, बिहार-झारखंड में भी जारी हुआ अलर्ट

Weather Update: देश में मानसून की बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जानिए कैसा है आपके राज्य का हाल।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 06, 2025 | 08:31 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Forecast: भारत भर में कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। वहीं पंजाब में हालात और भी खराब हैं। बाढ़ की वजह से कई जिलों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हजारों लोग प्रभावित हैं और प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है। इस बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने अलग-अलग जगहों पर अलर्ट जारी किया है।

देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, राजस्थान, उत्तर भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कई जगहों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

बिहार और झारखंड में होगी बारिश

इस बीच मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड में बिजली के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी है। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्क रहने की अपील की गई है। उत्तर-पूर्वी और पूर्वी गुजरात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे वहां भी बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

अगले दो दिन गुजरात में होगी भारी बारिश

गुजरात में 5 से 7 सितंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। खासकर 6 और 7 तारीख को सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में भारी बारिश की आशंका है। वहीं 6 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में कुछ जगहों पर अत्यधिक असाधारण वर्षा (30 सेंटीमीटर या उससे अधिक) हो सकती है।

राजस्थान में भारी बारिश की आशंका

पूर्वी राजस्थान में 6 सितंबर को तथा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में 7 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान में 5 और 8 तारीख को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 6 तारीख को पश्चिमी राजस्थान में भी भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। 7 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भी तेज बारिश की आशंका है।

अगले चार दिन उत्तराखंड में अलर्ट जारी

उत्तराखंड में 6 और 7 सितंबर को तथा हिमाचल प्रदेश में 8 और 9 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली क्षेत्र में 8 से 10 सितंबर के बीच बारिश होने की संभावना है। पंजाब में 10 सितंबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 और 11 सितंबर को भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश सक्रिय रहेगी। कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र आज भारी वर्षा की संभावना है। पूर्वी और मध्य भारत में भी कई क्षेत्रों में तेज वर्षा के आसार हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले 7 दिनों तक बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा में 5 सितंबर को भारी वर्षा हो सकती है। बिहार में 8 से 10 सितंबर के बीच और छत्तीसगढ़ में 10 और 11 सितंबर को तेज बारिश संभव है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी करेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा, आपदा झेल रहे लोगों की स्थिति का जायजा लेंगे

पूर्वोत्तर भारत में कैसे हैं हालात

पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में 5 से 11 सितंबर के बीच विभिन्न दिनों पर भारी बारिश का अनुमान है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु में 5 और 6 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि केरल और माहे क्षेत्र में 8 से 10 सितंबर के बीच तेज वर्षा का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले 5 दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

Weather alert gujarat punjab heavy rain flood warning north india rainfall update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2025 | 07:51 AM

Topics:  

  • IMD
  • imd alert rainfall
  • Today Weather Updates

सम्बंधित ख़बरें

1

गोंदिया में अगस्त में 40 प्रतिशत कम बारिश, 7 मंडलों में 50 फीसदी से भी कम बारिश, फसलों पर संकट

2

दिल्ली-NCR के बाद अब गुजरात के लिए जारी हुई चेतावनी, कई राज्यों में बाढ़ से हाहाकार; IMD का अलर्ट

3

Kal Ka Mausam: पश्चिम में ‘प्रलय’ का पूर्वानुमान! IMD ने दी चेतावनी, जानिए कहां कहर ढाएगा मानसून?

4

दक्षिण की ओर खिसक रहा है मानसून ट्रफ, क्या बारिश और ढाएगी सितम? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.