- Hindi News »
- India »
- We Are Connecting India Join Congress Courtyards Bjp Takes A Jibe At Azads Resignation
भारत हम जोड़ रहे हैं, ‘दरबारियों’ कांग्रेस जोड़ो: आजाद के इस्तीफे पर भाजपा का तंज
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: कांग्रेस से वरिष्ठ नेता व राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘भारत जोड़ने” का काम वह कर रही है इसलिए उसके (कांग्रेस के) ‘‘दरबारियों” को ‘‘कांग्रेस जोड़ो” अभियान चलाना चाहिए। ज्ञात हो कि आजाद ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
पहले से ही संकट में घिरी कांग्रेस को आजाद के इस्तीफे से एक और झटका लगा है। इससे पहले भी कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। पार्टी में बदलाव की मांग करने वाले जी-23 समूह में शामिल आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे पांच पृष्ठ के त्यागपत्र के अंतिम पृष्ठ पर अन्य बातों के साथ यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व को ‘‘भारत जोड़ो” यात्रा निकालने से पहले ‘‘कांग्रेस जोड़ो” की कवायद करनी चाहिए थी।
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आजाद के पत्र के पांचवें पृष्ठ को साझा किया और ‘‘कांग्रेस जोड़ो” के सुझाव वाले हिस्से को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘देश हम जोड़ रहे हैं, आप कांग्रेस जोड़ो ‘दरबारियों’।” आजाद से पूर्व, कांग्रेस छोड़ चुके कई नेता पहले से ही आरोप लगा चुके हैं कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व ‘‘दरबारियों” से घिरा हुआ है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक ट्वीट कर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘‘कांग्रेस दरबार” ऐसे किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं कर सकता जो आजाद हो, वह सिर्फ गुलाम चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘पांच साल पहले मैंने कहा था-कांग्रेस शुद्ध रूप से परिवार है और वह कामकाजी प्रदर्शन से ऊपर है, वहां आंतरिक लोकतंत्र नहीं है, कोई जवाबदेही नहीं है और वहां चापलूसी को प्रतिभा से अधिक वरीयता दी जाती है।” उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं एक बार फिर सही साबित हुआ हूं।” (एजेंसी)
We are connecting india join congress courtyards bjp takes a jibe at azads resignation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













