-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Viral News Anand Chouksey Of Madhya Pradeshs Burhanpur Builts Taj Mahal Like House In Three Years Gifts It To Wife
पत्नी को गिफ्ट में दिया ताजमहल जैसे घर, तीन साल में बनकर तैयार हुआ मध्य प्रदेश का ये आलीशान मकान, देखें Photo
- Written By: आसिफ सईद

Photo: Social Media
नई दिल्ली: अपनी पत्नी से अपने प्रेम का इज़हार करने के लिए एक शख्स ने ताज महल जैसे घर बना दिया। इस घर को बनाकर शख्स ने अपनी पत्नी को गिफ्ट किया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी को ताजमहल के जैसे दिखने वाला घर बनाकर तोहफे में दिया है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में मौजूद यह आगरा के ताजमहल की तरह दिखने वाला 4 बेडरूम का घर है जो करीब तीन सालों में बनकर तैयार हुआ है। घर बहार से देखने पर ताजमहल की तरह ही दिखता है। सफ़ेद रंग के इस घर में ताजमहल की तरह मीनारें भी लगी हैं। 
Photo: Social Media
बताया जा रहा है कि, इस घर में 4 बेडरूम, एक किचन के साथ-साथ लाइब्रेरी और मेडिटेशन रूम भी बनाया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, घर में लगाई गई फ्लोरिंग राजस्थान के मकराना से मंगाए गए हैं वहीं घर में लगे फर्नीचर मुंबई के कारीगरों से तैयार करवाया गया है। इस घर में कुछ ख़ास अंदाज़ से लाइटिंग की गई है। घर के अंदर और बाहर ऐसी लाइट्स लगीं हैं कि रात में घर असली ताजमहल की तरह जगमगाता है।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में 1-2 हजार का मुनाफा दिखाकर जीता भरोसा; फिर 10.90 लाख रुपये लेकर गायब हुआ साइबर ठग
वन अधिकार पट्टों की मांग को लेकर नेपानगर में आदिवासियों का शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोगों ने निकाली रैली
देवास नाका फ्लाईओवर के रास्ते से हटाये गए अतिक्रमण, 30 दुकानों पर चला बुलडोजर
शिशुकुंज स्कूल का किचन सील, एक्सपायरी मसाले मिलने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Photo: Social Media
रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले आनंद चौकसे ने अपनी पत्नी को ताजमहल जैसा ही एक घर बनाकर तोहफे में दिया है। बता दें कि, घर बनाने वाले इंजीनियर को इस ताजमहल जैसे दिखने वाले घर को बनाने में कई अड़चनें भी आईं क्यूंकि इसके लिए उन्हें असली ताजमहल का बारीकी से स्टडी करना पड़ा और उसके बाद नक़्शे, बनावट और स्ट्रक्चर से लेकर फिनिशिंग तक कुछ इस तरह से तैयार किया गया कि घर बिलकुल ताजमहल जैसे लगे।

Photo: Social Media
वैसे बता दें कि, घर में डोम 29 फीट ऊंचा रखा गया है। घर के अंदर की गई नक्काशी के लिए बंगाल और इंदौर के कलाकारों की मदद ली गई है। घर जितना बहार से दिखने में ख़ूबसूरत है उतना ही अंदर से भी लैविश है।

Photo: Social Media
Viral news anand chouksey of madhya pradeshs burhanpur builts taj mahal like house in three years gifts it to wife
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PMकॉर्पोरेट जॉब की चमक के पीछे की सच्चाई! CA ने दिखाया वीकेंड वर्क कल्चर, वीडियो देख छिड़ी बहस
Jun 23, 2026 | 03:30 PMत्र्यंबकेश्वर मंदिर में 15 दिनों से लड्डू प्रसाद का वितरण बंद; एफडीए की सख्ती के बाद ट्रस्ट ने लगाया ताला
Jun 23, 2026 | 03:30 PMक्या आशा भोसले के शोक प्रस्ताव पर भेल खाई थी? मराठी न पढ़ पाने को लेकर राहुल नार्वेकर पर भड़के राज ठाकरे
Jun 23, 2026 | 03:29 PMनासिक में मेन पाइपलाइन से नल कनेक्शन पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने वाले प्लंबरों पर दर्ज होगी सीधे FIR
Jun 23, 2026 | 03:17 PMउज्जैन में 1-2 हजार का मुनाफा दिखाकर जीता भरोसा; फिर 10.90 लाख रुपये लेकर गायब हुआ साइबर ठग
Jun 23, 2026 | 03:09 PMलखनऊ हादसे के बाद इंदौर प्रशासन सख्त, बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले कई कोचिंग सेंटर सील
Jun 23, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ अग्निकांड में SIT की एंट्री, 15 बच्चों की मौत की करेंगी जांच, एक्शन मोड में योगी सरकार- VIDEO
Jun 23, 2026 | 02:32 PM
10 मिनट देरी हो जाती तो शायद बच जाता… मदद की गुहार लगाता रहा बेटा, मां ने बयां किया लखनऊ अग्निकांड का मंजर
Jun 23, 2026 | 02:01 PM
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM













