Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विनोद तावड़े का राहुल-खड़गे को ₹100 करोड़ का नोटिस, कहा- ‘माफी मांगे वरना’

भारतीय जनता पार्टी विनोद तावड़े ने पुष्टी किया है कि वो कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। बैठक में आगे का प्लान तैयार कर रहे थे कि आगे क्या कुछ कदम उठाया जाना चाहिए। इसके साथ विनोद तावड़े के वीडियो पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने पोस्ट करके सवाल उठाए

  • Written By: शिवानी मिश्रा
Updated On: Nov 27, 2024 | 02:59 PM

(कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली:  महाराष्ट्र चुनाव से पहले हुए कैश कांड पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और महासचिव विनोद तावड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा ।

इसके साथ ही तावड़े ने कहा कि भाजपा और मुझे ‘राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित’ बदनाम करने के लिए इन नेताओं ने झूठे आरोप लगाए है। लिहाजा तीनों मुझसे माफी मांगें। अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो कोर्ट मानहानि का मुकदमा चलाएगी। और ये मुकदमा 100 करोड़ रुपये का होगा।

महासचिव विनोद तावड़े ने अपने नोटिस में कहा

इसके साथ ही महासचिव विनोद तावड़े ने अपने नोटिस में कहा- मैं पिछले 4 दशक से राजनीति में हूं, और मेरा राजनीतिक जीवन बेदाग रहा है। इसमें मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का तक आरोप नहीं है। लेकिन मौजूदा समय में मुझ पर जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं। उनमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। मुझ पर लगाए गए आरोप सरासर गलत हैं। दरअसल इन आरोपों के द्वारा राजनीति में मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। जो लोग मुझ पर राजनीतिक दुराग्रह से प्रेरित होकर आरोप लगा रहे हैं। वो पहले मुझ पर लगाए जा रहे आरोपों की स्पष्ट करें। ये साबित करके दिखाएं कि उनमें तनिक भी सच्चाई है या नही।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?

BMC चुनाव 2026: मुंबई के नए ‘माननीयों’ का रिपोर्ट कार्ड; 80% करोड़पति और 24% पर आपराधिक मामले, देखें ADR रिपोर

कांग्रेस और ठाकरे ने पहन ली है गोल टोपी और हरा कपड़ा, टीपू सुलतान विवाद में कूदे किरीट सोमैया

बता दें कि विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कहा गया कि मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि विनोद तावड़े ने लोगों के बीच 5 करोड़ रुपये बांटे है। जब पुलिस ने छानबीन की थी, तो ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया। जिससे ये साफ हो सके कि मैंने लोगों के बीच पैसे बांटे। कांग्रेस की नीति ही ये है कि कैसे भी झूठ बोलो और लोगों को गुमराह करो। हलांकि इसी को देखते हुए मैंने तीनों नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है।

भारतीय जनता पार्टी विनोद तावड़े ने पुष्टी किया है कि वो कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। बैठक में आगे का प्लान तैयार कर रहे थे कि आगे क्या कुछ कदम उठाया जाना चाहिए। इसके साथ विनोद तावड़े के वीडियो पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने पोस्ट करके सवाल उठाए थे।

 

 

Vinod tawde sends 100 crore notice to rahul kharge says apologize or else

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2024 | 08:52 AM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.