- Hindi News »
- India »
- Vinesh Phogat Got Angry On Reinstatement Of Wrestling Association In Haryana Assembly
‘जिसके खिलाफ दो साल सड़क पर…’, कुश्ती संघ की बहाली पर बिफरीं विनेश फोगाट, बोलीं- डमी हैं संजय सिंह
विनेश फोगाट ने कहा कि मैं दुख के साथ कहना चाहती हूं कि हमने दो साल तक सड़कों पर संघर्ष किया। हमने कुश्ती के खेल को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी। लेकिन अब दो साल पहले आपकी पार्टी ने खेल को वापस उनके हवाले कर दिया।
- Written By: अभिषेक सिंह

विनेश फोगाट व बृजभूषण शरण सिंह (सोर्स-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: कुश्ती महासंघ पर प्रतिबंध हटाने के खेल मंत्रालय के फैसले पर राजनीति भी तेज हो गई है। कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस फैसले को साजिशों के अंत से जोड़ा है, जबकि आंदोलन का नेतृत्व करने वाली विनेश फोगाट फिर हमलावर हो गई हैं। उनका कहना है कि हमने खेल को बचाने के लिए संघर्ष किया था, लेकिन सरकार ने फिर से खेल को बृजभूषण जैसे व्यक्ति को सौंप दिया है।
पहलवान से नेता बनी विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा में कहा, ‘मैं यहां दुख और गर्व दोनों से भरी हुई हूं। कई विधायक और मंत्री कहते हैं कि उनकी सरकार ने खेल के लिए बहुत कुछ किया है। मैं दुख के साथ कहना चाहती हूं कि हमने दो साल तक सड़कों पर संघर्ष किया। हमने कुश्ती के खेल को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी। लेकिन अब दो साल पहले आपकी पार्टी ने खेल को वापस उनके हवाले कर दिया।’
जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सीधे तौर पर बृजभूषण शरण सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा उन्हीं की ओर था। दरअसल कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह हैं, जो बृजभूषण के करीबी माने जाते हैं। विधानसभा से बाहर आने के बाद फोगाट ने इस मुद्दे पर भी बात की।
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
डमी हैं संजय सिंह: विनेश
फोगाट ने कहा कि कुश्ती संघ में संजय सिंह डमी हैं। असली कमान अभी भी बृजभूषण शरण सिंह के पास है। कुश्ती संघ पर पिछले दो साल से प्रतिबंध लगा हुआ था, जिसे खेल मंत्रालय ने इसी हफ्ते मंजूरी दी है। मंत्रालय ने शासन संबंधी मुद्दों का हवाला देते हुए 24 दिसंबर 2023 को महासंघ को निलंबित कर दिया था।
इसके बाद जब चुनाव हुए तो बृजभूषण पर प्रतिबंध लगा दिया गया। साफ कहा गया कि बृजभूषण और उनके करीबी महासंघ के चुनाव से दूर रहेंगे। इस चुनाव से बृजभूषण शरण सिंह और उनके परिवार के सदस्य दूर रहे, लेकिन उनके करीबी संजय सिंह ने चुनाव लड़ा। वे कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी चुने गए।
चल रहा है मुकदमा
बता दें कि बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दिल्ली में धरना दिया था। इस मामले में पूर्व भाजपा सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और मुकदमा चल रहा है।
हालांकि बृजभूषण अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते रहे हैं। उनका कहना है कि खेल में उनकी ताकत और ईमानदारी को देखते हुए कुछ लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची है। इस मामले पर विधानसभा में तीखी बहस हुई।
महिपाल ढांडा ने दिया जवाब
संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने विनेश फोगाट से कहा कि हम आपका किसी पार्टी के नेता के तौर पर सम्मान नहीं करते। आपके सम्मान की वजह यह है कि आपने देश का सम्मान बढ़ाया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी बोल दें।
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस पर विनेश फोगाट ने कहा कि हमने किसी पार्टी की वजह से बृजभूषण के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ी। हमारा प्रयास खिलाड़ियों की आवाज को उठाना और खेल की रक्षा करना था। लेकिन आज उस खेल को उन्हीं लोगों के हाथों में सौंप दिया गया है, जिनसे खेल को खतरा है। इस दौरान विनेश फोगाट ने हरियाणा सरकार से खिलाड़ियों के लिए कुछ कदम उठाने की अपील की।
Vinesh phogat got angry on reinstatement of wrestling association in haryana assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














