तमिलनाडु में TVK सरकार का हुआ आगाज, विजय थलापति समेत 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Thalapathy Vijay Swearing-in Ceremony: तमिलनाडु में आज टीवीके सरकार का आगाज हो चुका है। टीवीके प्रमुख विजय थलापति समेत 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
- Written By: प्रिया जैस
मंत्रियों ने ली शपथ
Tamil Nadu CM Oath Thalapathy Vijay: तमिलनाडु में आज टीवीके पार्टी के प्रमुख सी. जोसेफ विजय राज्य के 9वें मुख्यमंत्री बने। उनके शपथ लेने के बाद अब तमिलनाडु में टीवीके सरकार की नई शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस प्रमुख नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में शपथ ग्रहण के इस खास मौके पर विजय के साथ 9 और विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। 60 साल बाद गैर-द्रविड़ सरकार का आगाज हुआ है।
इस नई कैबिनेट में 6 मंत्री थलपति की पार्टी टीवीके से हैं जबकि 3 चेहरे कांग्रेस कोटे से शामिल किए गए हैं। टीवीके की ओर से के.ए. सेंगोट्टैयान, आधार अर्जुन और बुस्सी आनंद जैसे भरोसेमंद नामों को जिम्मेदारी दी गई है।
इन 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में टीवीके के महासचिव और प्रवक्ता एन. आनंद ने मंत्री पद की शपथ ली। वे त्यागराज सीट से विधायक बनें। पुडुचेरी से एमएलए रह चुके है।
- टीवीके के प्रमुख रणनीतिकार आधव अर्जुन ने मंत्री पद की शपथ ली। वीकेसी के जनरल सेक्रेटरी रहे है। विल्लिवक्कम सीट से विधायक चुने गए है।
- पूर्व आईआरएस अधिकारी डॉ. के.जी. अरुणराज ने मंत्री पद की शपथ ली। तिरुचेंगोडे सीट से विधायक चुने गए है। एम.बी.बी.एस की पढ़ाई की है।
- के.ए. सेंगोट्टैयन ने मंत्री पद की शपथ ली। 5 दशक से अधिक का राजनीतिक अनुभव रहा है। यह 9वीं बार विधायक बने है। गोबीचेट्टिपालयम सीट से विधायक चुने गए है। लंबे समय तक AIAMDK के साथ जुड़े रहे है।
- पी. वेंकटरमणन ने मंत्री पद की शपथ ली। वेंकटरमण साल 2000 से विजय थलापति के मैनेजर रहे है। मायलापुर सीट से विधायक चुने गए है। इन्होंने एम.कॉम., एम.बी.Α., Μ.एल. की पढ़ाई की है।
- आर. निर्मलकुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। थिरुपरंकुन्द्रम सीट से विधायक चुने गए है। यह इससे पहले AIADMK और BJP में रहे है। तमिलनाडु में बीजेपी से सोशल मीडिया प्रमुख थे।
- तमिल एक्टर और डायरेक्टर राजमोहन ने मंत्री पद की शपथ ली। टीवीके के प्रचार सचिव रहे है। एग्मोर सीट से विधायक बने है।
- डॉ. टी.के. प्रभु, ने मंत्री पद की शपथ ली। यह पहली बार विधायक बने है। पेशे से डेंटिस्ट टी.के.प्रभु कराईकुडी सीट से विधायक चुने गए है। बीडीएस, एम.एससी.डी., एम.एससी., आईसीडीआई, एफआईसीओआई की पढ़ाई की है।
- एस. कीर्तना ने मंत्री पद की शपथ ली। शिवकाशी सीट से पहली महिला विधायक चुनी गई है। राजनीतिक सलाहकार रही है। स्टालिन के साथ काम कर चुकी है। इन्होंने एम.एससी. की पढ़ाई की है।
यह भी पढ़ें – तमिलनाडु की सत्ता में ‘विजय’ का शंखनाद, चेन्नई के स्टेडियम में हुआ थलपति का भव्य राजतिलक
सम्बंधित ख़बरें
थलापति की ‘टीम-9’: विजय की नई सरकार में शामिल हुए ये चौंकाने वाले चेहरे, देखें पूरी प्रोफाइल
जब शपथ ग्रहण के बीच अचानक भाषण देने लगे थलपति विजय, राज्यपाल ने बीच में टोका, फिर क्या हुआ?
शपथ लेते ही एक्शन मोड में आए थलापति विजय! DMK के खिलाफ खोला मोर्चा, श्वेत पत्र लाने का किया ऐलान
तमिलनाडु की सत्ता में ‘विजय’ का शंखनाद, चेन्नई के स्टेडियम में हुआ थलपति का भव्य राजतिलक
लोकभवन में विजय ने तमिलनाडु राज्य के लिए मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने वाले 9 लोगों की एक सूची की सिफारिश की थी। जिसे तमिलनाडु के राज्यपाल ने इस अनुशंसा को स्वीकार किया था।
