वियतनाम में बड़ा हादसा! 32 भारतीय पर्यटकों की नाव समंदर में डूबी, मची अफरा-तफरी
Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास 32 भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलट गई। सर्च ऑपरेशन जारी है। भारतीय दूतावास ने हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वियतनाम में 32 भारतीय पर्यटकों की नाव समंदर में डूबी(Image- social Media)
Vietnam Boat Accident Latest Update: वियतनाम के फेमस पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास 32 भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कई पर्यटकों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं राहत एवं बचाव दल उफनती लहरों के बीच लगातार तलाश में जुटे हैं।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पर्यटक समुद्र में बोटिंग और वॉटर एक्टिविटी का आनंद ले रहे थे, उसी वक्त नाव अचानक संतुलन खो बैठी और बीच समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर मौजूद बचाव दल को तत्काल सक्रिय किया गया।
भारतीय दूतावास ने संभाला मोर्चा
घटना की गंभीरता को देखते हुए भारत के वियतनाम स्थित दूतावास ने तत्काल इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू किया है। प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में विशेष इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर प्लेन के उड़े परखच्चे, मंजर देख सहम गए लोग, देखें खौफनाक VIDEO
वेनेजुएला के बाद फिलीपींस में 6.5 तीव्रता का भूकंप, कुछ दिन पहले आए भूकंप में गई थी 80 लोगों की
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहा है। साथ ही भारत में मौजूद परिजनों को समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।
युद्ध स्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
स्थानीय प्रशासन, तटरक्षक बल और बचाव एजेंसियां संयुक्त रूप से समुद्र में लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। खराब समुद्री परिस्थितियों और ऊंची लहरों के बीच राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों या घायलों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- भूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
परिजनों की बढ़ी चिंता
हादसे की खबर सामने आने के बाद भारत में मौजूद पर्यटकों के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। भारतीय दूतावास ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें। अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान जारी है और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, उसे आधिकारिक रूप से साझा किया जाएगा।
