वेनेजुएला के बाद फिलीपींस में 6.5 तीव्रता का भूकंप, कुछ दिन पहले आए भूकंप में गई थी 80 लोगों की
Philippines Earthquake: फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। USGS ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Philippines Earthquake: वेनेजुएला के बाद अब फिलीपींस में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, देश के दक्षिणी हिस्से में आए इस भूकंप की तीव्रता 6.5 दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
USGS के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 7:42 बजे (11:42 GMT) आया। इसका केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित जोस अबाड सैंटोस शहर से करीब 35 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र के भीतर था। भूकंप की गहराई 52.4 किलोमीटर दर्ज की गई। एजेंसी ने शुरुआती आकलन में इसकी तीव्रता 6.7 बताई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 6.5 कर दिया गया।
सुनामी की चेतावनी नहीं
भूकंप के बाद USGS ने किसी भी प्रकार की सुनामी चेतावनी जारी नहीं की है। स्थानीय प्रशासन भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
नवभारत विशेष: वेनेजुएला में भीषण भूकंप से हाहाकार, 10 हजार से अधिक मौतें, प्रकृति दे रही है महाविनाश का संकेत?
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला भूकंप में 235 लोगों की मौत, 70 हजार परिवार हुए बेघर
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
स्थानीय प्रशासन ने क्या कहा?
सांता मारिया शहर के बचाव अधिकारी जेरसन तलाहिग ने समाचार एजेंसी AFP से कहा कि अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। उनके अनुसार, झटके काफी तेज महसूस हुए, लेकिन उनकी अवधि बहुत कम थी। उन्होंने बताया कि भूकंप के दौरान मेज और लाइटें हिलती हुई दिखाई दीं।
8 जून को आया था विनाशकारी भूकंप
फिलीपींस में इससे पहले 8 जून को भी मिंडानाओ के तट के पास 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। उस आपदा में 61 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 1,403 लोग घायल हुए थे।
वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हुई
उधर, वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 235 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए आंकड़ों में बताया गया कि पहले मृतकों की संख्या 32 थी, जो अब बढ़कर 235 हो गई है।
यह भी पढ़ें- Hormuz Strait Iran Attack: ईरान के ड्रोन हमले के बाद होर्मुज में UN ने रोका रेस्क्यू अभियान
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश के उत्तरी हिस्सों में आए इन भीषण भूकंपों के बाद राहत, बचाव और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए तीन प्रमुख कदमों की घोषणा की है। सरकार प्रभावित इलाकों में राहत अभियान तेज करने और लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटी हुई है।
