उपराष्ट्रपति चुनाव: खड़गे का हाथ थाम वोट देने पहुंचे गडकरी, लेट हो गए राहुल तो मची भागम भाग- VIDEO
Delhi news: उपराष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो खड़गे और गडकरी का है, जिसमें दोनों नेता हाथ पकड़ कर वोट देने जा रहे हैं।
- Written By: Saurabh Pal
राहुल गांधी, खड़गे, नितिन गडकरी (फोटो- सोशल मीडिया)
New Delhi: राजधानी दिल्ली में 15वें उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहा है। संसद भवन में वोटिंग की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई और शाम को 5 बजे तक वोटिंग चलेगी। मिली जानकारी के अनुसार शाम 3 बजे तक 96 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। इस दौरान पक्ष विपक्ष के कुछ ऐसे वीडियो आए जो चौकाने वाले हैं।
उपराष्ट्रपति का चुनाव किसी अन्य की चुनाव की तरह नहीं होता है। यह बिल्कुल अलग है। इसीलिए शायद सत्ता और विपक्ष के वोटरों का दोस्ताना अंदाज भी दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर सत्ता और विपक्ष के कई सांसदों के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
खड़गे और गडकरी की जुगलबंदी का वीडियो
सबसे ज्यादा जिस वीडियो की चर्चा हो रही है, वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी का है। जिसमें उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने दोनों नेता जा रहे हैं। इस मल्लिकार्जुन खड़गे ने नितिन गडकरी का हाथ थामा हुआ था। इस सत्ता और विपक्ष के मेल पर लोग मौज ले रहे हैं। साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सियासी तंज भी कसे जा रहे हैं। मामला दो धुर विरोधी पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व से जुड़ा हुआ है। इसलिए वीडियो पर चर्चा छिड़नी तो तय थी।
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
कांग्रेस ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया, विश्वास सारंग बोले- हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं
‘एक्सपोज हो गए राहुल…’, मोदी-ट्रंप मुलाकात पर शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार; बोली- झूठा नैरेटिव ध्वस्त
PHOTOS: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हो रहीं वायरल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक साथ हाथ पकड़कर वोट डालने पहुंचे। मोदी जी आप चिंता मत करो नितिन जी के घोटाले सामने आने के बाद ऐसे लोगो का वोट नहीं चाहिए pic.twitter.com/LeBDaobsqJ — Manjeet Ghoshi (@ghoshi_manjeet) September 9, 2025
वोटिंग में लेट हुए राहुल गांधी!
वहीं दूसरा वीडियो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का है। कांग्रेस नेता इससे पहले निजी दौरे पर मलेशिया गए हुए थे। चर्चाएं थी कि शायद राहुल गांधी उपराष्ट्रपति के चुनाव में भाग न लें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राहुल गांधी भी वोट डालने पहुंचे, लेकिन थोड़ा लेट हो गए। इस दौरान राहुल गांधी झटपट पहले वोट करने पहुंचे। इस दौरान भागमभाग देखने को मिली। साथ मलेशिया से लौटने के बाद राहुल गांधी के लुक की भी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।
डियर बीजेपी IT Cell वालों फिर से रोजी रोटी पर लग जाओ। राहुल गांधी जी इंडिया आ गए हैं और वोट भी कर रहे हैं। बंदा जहां भी रहता अट्रैक्शन प्वॉइंट बना कर रखता है। #VicePresidentElection #RahulGandhi pic.twitter.com/zOy9YzoJst — Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) September 9, 2025
ये भी पढ़ें- ‘कांग्रेस अपनी चिंता करें, जनता मोदी के साथ’, हर्ष मल्होत्रा का खड़गे पर पलटवार
देर रात आएगा चुनाव परिणाम
गौरतलब है कि राज्यसभा और लोकसभा को मिलाकर 782 सांसद को वोट देना है। शाम 5 बजे के बाद वोटिंग खत्म हो जाएगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
