Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल, विरोध में सड़कों पर उतरे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता

कर्नाटक के मंगलुरू में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर सोमवार को यानी आज बवाल हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता इसके विरोध में भारी संख्या में सड़क पर उतर आए। इन्हें काबू करने के लिए कर्नाटक पुलिस आगे आई। पुलिस और कार्यताओं में झड़प हो गई।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 16, 2024 | 01:12 PM

कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन के दौरान विहिप, बजरंग दल और पुलिस के बीच झड़प की तस्वीर फोटो क्रेडिट: स्क्रीन ग्रैब ANI वीडियो

Follow Us
Close
Follow Us:

मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरू में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर सोमवार को यानी आज बवाल हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता इसके विरोध में भारी संख्या में सड़क पर उतर आए। इन्हें काबू करने के लिए कर्नाटक पुलिस आगे आई, जिसमें पुलिस और कार्यताओं में झड़प हो गई।

पुलिस के मुताबिक, दक्षिण कन्नड़ जिले के कटिपल्ला और बीसी रोड पर दो पूजा स्थलों पर पथराव और दो समूहों के बीच झड़प की घटनाओं के बाद सोमवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

ये भी पढ़ें:-पश्चिम बंगाल में 8वें दिन भी जूनियर चिकित्सकों की हड़ताल जारी, महीनें भर बाद भी नहीं मिला न्याय

पुलिस ने बताया कि मंगलुरु तहसील के कटिपल्ला कस्बे में पथराव की घटना रविवार देर रात हुई लेकिन त्वरित कार्रवाई करके स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल इलाके में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। उसने बताया कि इस घटना में पूजा स्थल की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

तनाव जारी

पुलिस के मुताबिक, कथित पत्थरबाज दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-75 से सटे बंटवाल तालुक के बीसी रोड कस्बे में सोमवार सुबह सोशल मीडिया मंचों पर दो समूहों द्वारा भड़काऊ बयान पोस्ट किए जाने के बाद तनाव व्याप्त हो गया।

#WATCH | Karnataka: Vishwa Hindu Parishad and Bajrang Dal workers stage protest in Mangaluru over a social media post; police personnel deployed pic.twitter.com/4NUkreU9KQ — ANI (@ANI) September 16, 2024

भड़काऊ बयान देने का मामला दर्ज

दक्षिण कन्नड़ जिला पुलिस ने कहा कि उसने बंटवाल के पूर्वी हिस्से में उप्पिनंगडी और पश्चिमी हिस्से में पनेमंगलुरु तक चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस के अनुसार, विहिप यानी विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के नेताओं शरण पंपवेल और पुनीत अट्टावर के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट पर तनाव

सोशल मीडिया मंचों पर लगातार नजर रख रही मंगलुरु पुलिस भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और मंगलुरु पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल पहले ही इस बारे में चेतावनी दे चुके हैं।

#WATCH | Karnataka: Yatish N, SP of Dakshina Kannada says, “Today, on the eve of Eid-e-Milad festival, we have made adequate arrangements around the district and there was a call for a protest in Bantwal town on BC Road, for which we have made adequate arrangements. We are… pic.twitter.com/tNMLQsGRKj — ANI (@ANI) September 16, 2024

ये भी पढ़ें:-दिल्ली के नए सीएम को लेकर कयास तेज, आज केजरीवाल से मुलाकात करेंगे सिसोदिया

ये है मामला

ईद-ए-मिलाद रैली को लेकर एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ये बवाल हुआ है। इस पर बंटवाल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ईद-ए-मिलाद पर रैलियों को लेकर एक व्हाट्सएप वॉयस मैसेज प्रसारित हुआ था, जिसके बाद हिंदूवादी समर्थित नेताओं ने प्रदर्शन का एलान किया।

Vhp and bajrang dal protest against social media post in mangaluru karnataka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2024 | 01:04 PM

Topics:  

  • Bajrang Dal
  • Karnataka

सम्बंधित ख़बरें

1

वर्धा में गरबा में अश्लील गीत पर बजरंग दल की सख्त चेतावनी, कहा- नियमों का उल्लंघन किया तो…

2

मैसूर दशहरा उत्सव में गैर हिन्दू को बना दिया चीफ गेस्ट, कर्नाटक सरकार के फैसले पर SC में सुनवाई आज

3

CID की 18 चिठ्ठियां…फिर भी वोट चोरों की मदद करते रहे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने फोड़ा नया बम

4

लोनावला का कुख्यात अपराधी बेताब पवार की कर्नाटक से गिरफ्तारी, अपहरण और यौन शोषण के आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.