तमिलनाडु में VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र, तमिलनाडु में जल्द विजय बनेंगे मुख्यमंत्री, देखें पहली तस्वीर
TVK Government Formation: वीसीके के थोल थिरुमावलवन ने सी. जोसेफ विजय के TVK को अपना सपोर्ट कन्फर्म किया है। पार्टी ने सपोर्ट लेटर जारी किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
तमिलनाडु में VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र (Image- Social Media)
Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीसीके के थोल थिरुमावलवन ने सी. जोसेफ विजय के TVK को अपना सपोर्ट कन्फर्म किया है। पार्टी ने सपोर्ट लेटर जारी किया है। इस सपोर्ट के साथ TVK के विजय तमिलनाडु में कोएलिशन सरकार चलाएंगे।
बता दें कि वीसीके के इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके बहुमत के आंकड़े के करीब है और 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है। टीवीके को सरकार बनाने के लिए दो विधायकों की जरूरत थी, जो वीसीके के साथ आने से पूरी हो जाएगी।
वीसीके और वामपंथी समर्थन के बाद टीवीके की स्थिति
- टीवीके – 107
- कांग्रेस – 5
- सीपीआई- 2
- सीपीएम – 2
- वीसीके – 2
- कुल- 118
पार्टी द्वारा जारीलकिया गया सपोर्ट लेटर
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस कस्टडी से भाग रहा था महरौली का वो दरिंदा, मुठभेड़ में लगी गोली; देखें VIDEO
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
हम किसी की ‘बी-टीम’ नहीं… DMK के आरोपों पर भड़के CM विजय, स्टालिन पर तंज कसते हुए कह दी बड़ी बात
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप की कल सजेगी बारात, वाराणसी के ताज होटल में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे
सीपीआई, सीपीएम और वीसीके का समर्थन
बता दें कि 108 विधायकों वाली टीवीके को बहुमत के लिए जादुई 118 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए पिछले 4 दिनों से चर्चा चल रही थी। सियासी उठापटक के बीच विजय की उम्मीदें छोटे दलों पर टिकी रहीं। ऐसा बताया जा रहा है कि मान मनौव्वल के लंबे दौर के बाद आखिरकार सीपीआई, सीपीएम और अब वीसीके ने विजय सरकार को समर्थन दे दिया है। इसकी खबर आते ही विजय के चेन्नई स्थित घर के बाहर ‘TVK-TVK’ के नारे लगने लगे और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
यह भी पढ़ें- TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
राज्यपाल ने दिया था 10 मई तक का वक्त
वहीं, टीवीके प्रमुख विजय की राज्यपाल आरवी आर्लेकर से एक हफ्ते के अंदर यह तीसरी बार शुक्रवार को मुलाकात की थी। इससे पहले विजय से बुधवार और गुरुवार की दो बैठकों में राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए कम से कम 118 विधायकों का समर्थन पेश करने को कहा गया था। विजय ने कुछ समय देने का अनुरोध किया था और इस पर राज्यपाल 10 मई तक वक्त देने को तैयार हो गए थे।
