Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेहरु ने वंदे मातरम के दो टुकड़े किए, न होते तो देश का बंटवारा नहीं होता; कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कहा कि इंडिया अलायंस के ढेर सारे लोगों ने कहा था कि हम वंदे मातरम नहीं गाएंगे। कई सारे सदस्य संसद में बैठे होते हैं तो भी बाहर चले जाते हैं।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Dec 09, 2025 | 03:07 PM

अमित शाह, (केंद्रीय गृह मंत्री)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amit Shah On Vande Mataram In Parliament: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को वंदे मातरम पर राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने इसे कांग्रेस का तुष्टिकरण का प्रयास बताया, जिसने आगे चलकर देश के विभाजन के बीज बोए। राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब अंग्रेजों ने वंदे मातरम् पर कई प्रतिबंध लगाए तब बंकिम बाबू ने एक पत्र में लिखा था कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है, मेरे सभी साहित्य को गंगा जी में बहा दिया जाए, यह मंत्र वंदे मातरम अनंतकाल तक जीवित रहेगा, यह एक महान गान होगा और लोगों के हृदय को जीत लेगा और भारत के पुनर्निर्माण का यह मंत्र बनेगा।

वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर राज्यसभा में बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, वंदे मातरम् ने एक ऐसे राष्ट्र को जागरूक किया जो अपनी दिव्य शक्ति को भुला चुका था। राष्ट्र की आत्मा को जागरूक करने का काम वंदे मातरम ने किया इसलिए महर्षि अरविंद ने कहा वंदे मातरम भारत के पुनर्जन्म का मंत्र है।

प्रियंका गांधी के बयान पर अमित शाह का पलटवार

अमित शाह ने कहा कि वंदे मातरम की दोनों सदनों में इस चर्चा से, वंदे मातरम के महिमा मंडन से, वंदे मातरम के गौरव गान से हमारे बच्चे, किशोर, युवा और आने वाली कई पीढ़ियां वंदे इसके महत्व को भी समझेंगी और उसको राष्ट्र के पुनर्निर्माण का एक प्रकार से आधार भी बनाएगी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के 100 साल पूरा होने पर आपातकाल लगा। वंदे मातरम बोलने वालों को जेल भेजा गया। तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम का विरोध करते हैं।

‘विपक्षी सांसदों ने वंदे मातरम का विरोध किया था’

केंद्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा कि इंडिया अलायंस के ढेर सारे लोगों ने कहा था कि हम वंदे मातरम नहीं गाएंगे। कई सारे सदस्य संसद में बैठे होते हैं तो भी बाहर चले जाते हैं। भाजपा का एक भी सदस्य वंदे मातरम के गान के समय सम्मान में खड़ा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। कांग्रेस के कौन कौन से सदस्य वंदे मातरम के दौरान चले गए उनकी सूची मैं रख दूंगा, उनका नाम इस चर्चा में रखा जाए।

आजादी के आंदोलन में राष्ट्रीय एकता का स्वर बनने वाला गीत ‘वन्दे मातरम्’ आत्मनिर्भर व विकसित भारत की प्रेरणा बन रहा है। बंकिम बाबू द्वारा लिखित इस अमर गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यसभा में चर्चा से लाइव… https://t.co/CBUHXQf0Oc — Amit Shah (@AmitShah) December 9, 2025


अमित शाह ने कहा कि वंदे मातरम सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं था। वंदे मातरम का गान और गीत भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करने का नारा बना था। आजादी के संग्राम का बहुत बड़ा प्रेरणा स्रोत बना था, शहीदों को सर्वोच्च बलिदान देते वक्त अगले जन्म भी भारत में जन्म लेकर पुन बलिदान की प्रेरणा वंदे मातरम देता है।

ये भी पढ़ें: ECI नियुक्ति के तरीके से लेकर कैश ट्रांसफर तक…चुनाव सुधार पर कांग्रेस ने उठाई कई मांग

‘वंदे मातरम के बंटवारे के कारण बंटा देश’

अमित शाह ने कहा कि जब वंदे मातरम के 50 साल पूरे हुए, तब देश आजाद नहीं हुआ था, और वंदे मातरम की जब स्वर्ण जयंती हुई, तब जवाहरलाल नेहरू ने वंदे मातरम के दो टुकड़े कर उसे दो अंतरों तक सीमित कर दिया और वहीं से तुष्टिकरण की शुरुआत हुई और ये तुष्टिकरण देश के विभाजन का आधार बना। मेरे जैसे कई लोगों का मानना है, अगर कांग्रेस, तुष्टिकरण की नीति के तहत वंदे मातरम का बंटवारा नहीं करती तो देश का बंटवारा नहीं होता, आज देश पूरा होता।

Vande mataram debat in parliament amit shah attack on congress video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2025 | 03:07 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Congress
  • Parliament

सम्बंधित ख़बरें

1

राहुल गांधी की PM मोदी, अमित शाह संग 90 मिनट चली बैठक, इन मुद्दों पर नहीं बनी सहमति

2

पंजाब जीतकर कांग्रेस को गिफ्ट देंगे…नवजोत कौर ने दिखाए तेवर, राजा वडिंग पर बोला जोरदार हमला

3

BJP वॉट्सएप के सहारे, भाषण स्क्रिप्टेड: EVM और असली सवालों पर चुप्पी? शाह के संबोधन पर विपक्षी हमला

4

संसद में SIR पर कंगना रनौत का आक्रमक रूप, कांग्रेस और राहुल गांधी पर किया प्रहार- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.