उत्तराखंड: 8 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, बसंत पंचमी के दिन हुआ ऐलान
- Written By: सुभाष यादव
नई टिहरी: उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath Reopen 2022) के कपाट आठ मई को सुबह 6.15 बजे खोले जाएंगे। पुजारियों ने शनिवार को यह घोषणा की। हिंदू देवता विष्णु को समर्पित यह मंदिर हर साल सर्दियों के आगमन पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है और गर्मियों की शुरुआत में इसे दोबारा खोला जाता है।
यह मंदिर पूरी सर्दियों में बर्फ से ढका रहता है। पूर्व टिहरी नरेश मनुजेंद्र शाह के शाही पुजारियों ने बसंत पंचमी के मौके पर मंदिर के कपाट खोलने की तारीख और समय की घोषणा की। परंपरा के अनुसार, मंदिर के कपाट खोलने की तिथि पूर्व टिहरी नरेश की कुंडली के आधार पर तय की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
महारुद्र अभिषेक और मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्री विशाल के द्वार, पहली बार दिखा सजावट का ऐसा अनोखा अंदाज
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Kedarnath Kund: केदारनाथ के इन दो दिव्य कुंड का जल पीने से मिलेगी जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति
तिथि के ऐलान के समय बद्रीनाथ मंदिर के पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदी, राजेश नंबूदरी, श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय और उपाध्यक्ष किशोर पंवार मौजूद थे। (एजेंसी)
