Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तराखंड में बड़ा हादसा : अलकनंदा नदी में गिरी बस, एक की मौत, अभी भी 11 लापता

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। बस में 18 लोग सवार थे। SDRF और पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू शुरू किया। अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है और 11 लापता हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 26, 2025 | 11:20 AM

अलकनंदा नदी में गिरी बस (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे के समय बस में 18 लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अब तक एक व्यक्ति के मौत की पुष्टि हुई है।

#WATCH | उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर में 18 सीटों वाली बस के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, 7 लोग घायल हो गए। SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें बचाव व तलाशी अभियान जारी है। वीडियो सोर्स: SDRF pic.twitter.com/diE6VXIQRO — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2025

पुलिस के मुताबिक, हादसा रुद्रप्रयाग के घोलतीर के पास हुआ है। यहां एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। बस में 18 लोग सवार थे। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हादसे में 11 लोगों के लापता होने की भी सूचना है।

सम्बंधित ख़बरें

Uttarakhand Government के 4 साल पूरे: राजनाथ सिंह ने सीएम को बताया ‘धुरंधर धामी’, गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

उत्तराखंड में ‘मिशन 2027’ की तैयारी? धामी सरकार ने साधा जातीय संतुलन, चुनाव से पहले इन 5 चेहरों पर लगाया दांव

हरिद्वार में कई गाड़ियां टकराईं, कार की CNG फटने से लगी भीषण आग! दो लोग जिंदा जले, देखें हादसे का VIDEO

BJP विधायक उमेश शर्मा काऊ ने शिक्षा निदेशालय में घुसकर निदेशक को पीटा! मारपीट का VIDEO आया सामने

अलकनंदा नदी में गिरी बस

गढ़वाल मंडल आयुक्त आईएएस विनय शंकर पांडे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर में 18 सीटर बस के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।”

Uttarakhand | Garhwal Divisional Commissioner Vinay Shankar Pandey says, ” One person has died and seven people injured after an 18-seater bus fell into the Alaknanda river in Gholthir of Rudraprayag district. Teams of SDRF, police and administration are present on the spot for… https://t.co/ECyyfIrZ9V — ANI (@ANI) June 26, 2025

वहीं, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे।”

आज का मौसम: सूरत में बाढ़ जैसे हालात, राजस्थान-उत्तराखंड में रेड अलर्ट

तेज बारिश के कारण हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे का कारण तेज बारिश को बताया जा रहा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से केदारनाथ और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते अलकनंदा नदी में भी पानी का बहाव तेज है।

Uttarakhand bus accident alaknanda river rescue operations ongoing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2025 | 09:17 AM

Topics:  

  • Uttarakhand
  • Uttarakhand Heavy Rains
  • Uttarakhand Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.