Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गौरीकुंड के पास खाई में गिरे युवक को रेस्क्यू टीम ने बचाया

Rudraprayag Accident Latest News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड के पास खाई में गिरे 25 वर्षीय युवक को SDRF, DDRF और रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बचाया। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 16, 2026 | 09:31 AM

उत्तराखंड में खाई में गिरे 25 वर्षीय युवक का रेस्क्यू ऑपरेशन (सोर्स-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Gaurikund Rescue Operation In Uttarakhand: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित गौरीकुंड के पास देर रात गहरी खाई में गिरे एक युवक को रेस्क्यू टीम ने बचाया है। फिलहाल उसे गौरीकुंड के एक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से करीब दो किलोमीटर ऊपर छोड़ी क्षेत्र में एक युवक गहरी खाई में गिर गया था। इस घटना की सूचना डायल-112 के जरिए दी गई थी। सूचना मिलने के बाद जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने गौरीकुंड सेक्टर से एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और वाईएमएफ की टीमों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया।

अंधेरे और कठिन परिस्थितियों में चलाया गया बचाव अभियान

मौके पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बीच खोज और बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीमें युवक तक पहुंच पाईं और उसे खाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया कि खाई में गिरने से युवक को चोटें लगी थीं। इस कारण से उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

सम्बंधित ख़बरें

बद्रीनाथ दान घोटाला: जांच का सबसे बड़ा सबूत गायब, 32 दिन की CCTV फुटेज डिलीट, SIT की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट! SIT आज अध्यक्ष के करीबी प्रमोद नौटियाल को कोर्ट में करेगी पेश

Badrinath Temple Theft: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 18 पेज की रिपोर्ट

3 साल की बैंक रिपोर्ट और CCTV फुटेज.. बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, 5 गवाहों के बयान दर्ज

युवक की पहचान मोहित रावत के रूप में हुई

युवक की पहचान 25 वर्षीय मोहित रावत के रूप में हुई है, जो रुद्रप्रयाग जिले के रामपुर इलाके के बड़ासू गांव का रहने वाला है। हालांकि, अभी तक युवक के खाई में गिरने की सही वजह सामने नहीं आई है।

गोपेश्वर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

इससे पहले, चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मुकेश नेगी के रूप में हुई। हादसा लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर हुआ। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर जब टीम मौके पर पहुंची, तो युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक, कंट्रोल रूम का लेआउट डार्क वेब पर अपलोड! दावे से हड़कंप

ट्रक चालक गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक चालक गवीलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए तेज गति से गोपेश्वर की ओर जा रहा था। इस दौरान पटियालधार पुलिस चौकी के पास पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर आगे निकल गया। इसके बाद लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर ट्रक ने मुकेश नेगी की बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

Uttarakhand gaurikund rescue operation youth rescued after falling rudraprayag

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 09:31 AM

Topics:  

  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.