Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर प्रदेश: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा- अभी लड़ाई शुरू हुई है, नयी ऊर्जा के आगे बढ़ना है

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Mar 10, 2022 | 07:01 AM

File Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली:: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2022) की मतगणना की पूर्व संध्या पर बुधवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पार्टी के नेताओं, उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अभी यह लड़ाई की शुरुआत भर है तथा भविष्य में हिम्मत और नयी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना है। 

उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से राज्य की सत्ता से दूर रहने के बावजूद कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से संघर्ष किया है, उस पर उन्हें गर्व है। प्रियंका के मुताबिक, कांग्रेस के प्रयासों ने इस चुनाव में मुद्दा आधारित राजनीति को आगे बढ़ाया है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने एक संदेश में कहा, “लोकतंत्र का आधार जनता का मत (वोट)होता है। कल जो भी नतीजा आएगा, वह जनता के विवेक के अनुसार होगा।

इसलिए हम सबको इस जनादेश का आदर करते हुए अपने देश-प्रदेश के प्रति निष्ठा और समर्पण की भावना के साथ जनता के लिए संघर्ष को जारी रखना है।”  उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, “हमारी लड़ाई अभी शुरू हुई है, हमें हिम्मत और नयी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना है।”  उन्होंने यह भी कहा, “मतदान के दिन हमें सजग रहना है और एक-एक वोट की रक्षा करनी है।”(एजेंसी)

Uttar pradesh priyanka gandhi told congress workers the fight has just started new energy has to move forward

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2022 | 07:01 AM

Topics:  

  • Priyanka Gandhi
  • UP Assembly Election
  • UP Election
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

Magh Mela 2026: अगर प्रयागराज जाकर ये 5 जगहें नहीं देखीं, तो अधूरी रह जाएगी आपकी त्रिवेणी यात्रा!

2

नोटिस मिलते ही पति संग थाने पहुंची नेहा सिंह राठौर, पुलिस ने सूर्यास्त का हवाला देकर लौटाया

3

‘नरेंद्र दमोदर दास मोदी को मिले राष्ट्रपुत्र की उपाधि’ UP लगे PM के पोस्टरों ने बढ़ाई सियासी हलचल

4

प्रियंका को मिली बड़ी जिम्मेदारी…तो भाजपा ने उठाए सवाल, जायसवाल बोले- राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.