भाभी के साथ संबंध बनाना चाहता था देवर, इनकार करने पर कुल्हाड़ी से काट कर ले ली जान
- Written By: मनोज पांडे
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
इटावा: देवर-भाभी का रिश्ता बेहद पवित्र माना जाता है। इसलिए भाभी को मां का दर्जा भी दिया जाता है। लेकिन एक कलयुगी देवर ने ऐसी हरकत कर दी जिसने इस रिश्ते को तार तार कर दिया। मामला उत्तर प्रदेश के इटावा का है। जहां पर एक कलयुगी देवर की नजर अपनी भाभी पर थी। वो अपनी भाभी के साथ संबंध बनाना चाहता था। उसके मन में अपनी भाभी के लिए घिनौनी सोच थी। लेकिन इन सब से अंजान उसकी भाभी उसे अपना देवर मानती थी।
दरअसल 9 साल पहले प्रदीप कुमार नामक शख्स से काजल उर्फ मोहिनी की शादी हुई थी। उनके साथ घर में प्रदीप का छोटा भाई रवि भी रहता था। रवि की शादी भी एक साल पहले हुई थी लेकिन उसकी उसकी हरकतों से तंग आकर उसे छोड़कर चली गई। जिसके बाद रवि की नजर अपनी भाभी पर पड़ी और उसके साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। उसने तीन महीने पहले भी ऐसी हरकत किया था। लेकिन बड़े भाई ने अपने मां-बाप से शिकायत की लेकिन उसपर इसका कोई असर नहीं हुआ।
कुल्हाड़ी से काट डाला
सम्बंधित ख़बरें
‘यूपी में सपा सरकार बनते ही केंद्र से गिर जाएगी मोदी सरकार’, अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर AC बस, दरोगा और कैदी समेत 6 की मौत
उत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
आरोपी रवि ने अपनी भाभी से एक बार जबरन संबंध बनाने की कोशिश कि तो उसने विरोध किया और चिल्लाने लगी। जिसके बाद आरोपी रवि ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अपनी भाभी पर कई वॉर कर दिया। इस घटना के दौरान मोहनी की बेटी उसके पास थी अपनी मां पर हो रहे हमले की जानकारी उसने अपनी दादी को दी। लेकिन इस दौरान रवि एक के बाद एक कई वॉर कर चूका था। जिससे मोहिनी बुरी तरह से घायल हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। फ़िलहाल आरोपी रवि पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
