Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘डोनाल्ड ट्रंप सनकी हैं, अमेरिका के लोग करेंगे उनके पागलपन को शांत’, पप्पू यादव ने कहा- नीयत खराब है

US Military Action Venezuela: वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका ने वहां का प्रशासन संभालने का ऐलान किया है। इस कार्रवाई पर सांसद पप्पू यादव ने डोनाल्ड ट्रंप को 'सनकी' कहा है।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Jan 04, 2026 | 02:03 PM

पप्पू यादव ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया सनकी, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Pappu Yadav on Donald Trump: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर सत्ता हस्तांतरण तक वहां का प्रशासन संभालने की घोषणा की। इस कदम पर भारतीय सांसद पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप के इस फैसले को ‘पागलपन’ और तेल पर कब्जे की नीयत बताया है।

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला के भविष्य पर उस समय सवालिया निशान लग गया जब अमेरिकी सेना ने एक नाटकीय कार्रवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, मादुरो को एक अमेरिकी युद्धपोत (वॉरशिप) के जरिए अमेरिका ले जाया गया है। इस सैन्य हस्तक्षेप के बाद फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जब तक वेनेजुएला में एक ‘सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता हस्तांतरण’ सुनिश्चित नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका खुद इस देश का प्रशासन संभालेगा।

ट्रंप ने यह दावा भी किया कि उनके विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति से देश को ‘फिर से महान बनाने’ के संदर्भ में बात की है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी प्रशासन ने जमीनी स्तर पर नियंत्रण कैसे स्थापित किया है, लेकिन इस घोषणा ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

डोनाल्ड ट्रंप पर फिर मंडराया मौत का साया, घर में शॉटगन और पेट्रोल लेकर घुसा हमलावर, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर

60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से रचाई शादी, पोल खुलने पर बिहार में मचा बवाल

प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को उतारा मौत के घाट! ससुर की शिकायत पर बहू गिरफ्तार, बिहार से आई सनसनीखेज वारदात

ट्रंप का ग्रीनलैंड के लिए बड़ा ऐलान… बीमार लोगों की मदद के लिए भेज रहे हैं अत्याधुनिक हॉस्पिटल शिप

डोनाल्ड ट्रंप पर पप्पू यादव ने क्या कहा?

अमेरिका की इस कार्रवाई पर भारत में कांग्रेस नेता और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। यादव ने डोनाल्ड ट्रंप को ‘सनकी’ और ‘अहंकार से भरा हुआ’ व्यक्ति करार दिया है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ट्रंप ने लगातार वेनेजुएला की शांति और स्थिरता को खत्म करने की कोशिश की है, जो वैश्विक हितों के खिलाफ है।

पप्पू यादव के अनुसार, एक तथाकथित सुपरपावर का यह घमंड दुनिया को अशांति की ओर धकेल सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी कार्रवाई के पीछे अमेरिका की असल मंशा वेनेजुएला के विशाल तेल और गैस भंडारों पर कब्जा करना है। यादव ने यह भी विश्वास जताया कि ट्रंप के इस ‘पागलपन’ को खुद अमेरिका के लोग ही शांत करेंगे।

यह भी पढ़ें: मादुरो के बाद कौन संभालेगा वेनेजुएला की सत्ता? जानिए क्या है ट्रंप का नया प्लान?

प्रियंका गांधी की असम में एंट्री, राजनीतिक घमासान

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ पप्पू यादव ने घरेलू राजनीति पर भी चर्चा की। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को असम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया। यादव ने कहा कि प्रियंका एक सम्मानित हस्ती हैं और उन्होंने यह पद अपनी मेहनत और सामाजिक-राजनीतिक संघर्षों के बल पर हासिल किया है, न कि विरासत में। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला बोलते हुए यादव ने उन्हें ‘इंसानियत, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का दुश्मन’ बताया। उन्होंने दावा किया कि प्रियंका गांधी को असम की जिम्मेदारी दिया जाना मुख्यमंत्री के राजनीतिक करियर के लिए ‘अंतिम कील’ साबित होगा।

Us takes control of venezuela pappu yadav slams donald trump

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2026 | 02:03 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Donald Trump
  • Nicolas Maduro
  • Pappu Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.