Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जॉर्ज सोरोस से जुड़ा सोनिया गांधी का नाम, लोकसभा में कांग्रेस ने मचाया बवाल

सोनिया गांधी पर हाल ही में जॉर्ज सोरोस से मिले होने का आरोप लगाया गया है। बीजेपी द्वारा लगाए इस आरोप का कांग्रेस ने खंडन करते हुए लोकसभा में बवाल खड़ा कर दिया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 18, 2025 | 05:15 PM

लोकसभा में सोनिया गांधी को लेकर बवाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: सोमवार को संसद में बीजेपी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनका संबंध फोरम ऑफ डेमॉक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पैसिफिक से है।

बता दें, कि हंगरी मूल के अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस से इस संगठन को पैसा मिलता है।ये वहीं संगठन है जो कश्मीर को भारत से अलग करने की वकालत करता है। सोनिया गांधी पर लगे इस आरोप को लेकर आज संसद में बवाल खड़ा हो गया। बीजेपी द्वारा लगाए गए इन आरोपों का कांग्रेस ने खंडन किया और इस पर संसद में बवाल मच गया।

भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबंध जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एक संगठन से है, जिसने कश्मीर के एक स्वतंत्र राष्ट्र के विचार का समर्थन किया है।

सम्बंधित ख़बरें

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO

हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’

नवभारत निशानेबाज: PM से अनहोनी का बेतुका बयान, महिला सांसदों ने माना अपमान

बजट का हलवा यहां बंटा या अमेरिका में…अखिलेश यादव ने ट्रेड डील पर सरकार को संसद में घेरा- VIDEO

कांग्रेस ने मचाया बवाल

कांग्रेस ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और इस हंगामे के चलते सोमवार को संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों को लेकर सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों के विरोध जताने के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के एक मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर कांग्रेस और कुछ सहयोगी दलों के सदस्यों ने भाजपा के आरोपों से जुड़े विषय को उठाने का प्रयास किया।

देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित

हालांकि, आसन से इसकी अनुमति नहीं मिली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सदस्यों से सदन चलने देने की अपील की। बिरला ने कहा, ‘‘प्रश्नकाल का महत्वपूर्ण समय होता है। मेरा आपसे आग्रह है कि प्रश्नकाल चलने दें। प्रश्नकाल में किसी विषय को नहीं उठाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘देश चाहता है कि सदन चले। आप सदन में गतिरोध पैदा करना चाहते हैं।” कांग्रेस सदस्यों का विरोध जारी रहने पर बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के भीतर इसे दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Uproar in lok sabha after putting allegation on sonia gandhi and george soros foundation connection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2024 | 11:57 AM

Topics:  

  • George Soros
  • Lok Sabha
  • Sonia Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.