Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP : घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी बहुत आगे, BJP पिछड़ी

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 08, 2023 | 01:52 PM

Representational Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में घोसी विधानसभा उपचुनाव (Ghosi ByPoll Election) में शुक्रवार को 10वें दौर की गिनती के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मदवार दारा सिंह चौहान पर 12,139 वोटों के अंतर से अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार, सिंह को अब तक 38,635 वोट मिले हैं, वहीं चौहान को 26,496 वोट मिले हैं।

मतगणना के दौरान कुल 34 दौर की गिनती होनी है। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो गई, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मंगलवार (पांच सितंबर) को उपचुनाव के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के गठन के बाद राज्य में पहला चुनावी मुकाबला था।

पिछले साल के विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, पांच सितंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव में अंतिम मतदान प्रतिशत 50.77 दर्ज किया गया था। जुलाई में सपा के टिकट पर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था।

सम्बंधित ख़बरें

उपचुनाव के खर्च की सीमा 40 लाख रुपये तय, अहिल्यानगर जिला प्रशासन ने बनाई अलग-अलग टीमें

Bypoll Election 2025 : 7 राज्यों 8 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, अब तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

By Elections: जम्मू-कश्मीर से तेलंगाना तक BJP ने 5 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

सपा से इस्तीफा देकर चौहान पुन: भाजपा में लौट आए थे। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था सपा ने उनके मुकाबले सुधाकर सिंह को मैदान में उतार दिया। साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौहान ने भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार राजभर को 22,216 मतों के अंतर से हराया था। इस उपचुनाव में चौहान को राजग के सहयोगियों… अपना दल (सोनेलाल), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी और पूर्व सपा सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का समर्थन मिल रहा है। दूसरी ओर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों – कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा),

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले)-लिबरेशन और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी से समर्थन मिला है। उपचुनाव के नतीजे का भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसे 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में अच्छा बहुमत हासिल है। इसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भविष्य का संकेत हो सकता है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। 

Up samajwadi party leading in the by election on ghosi assembly seat bjp backward

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2023 | 01:52 PM

Topics:  

  • Bypoll Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.