By-Elections Result: महाराष्ट्र-गुजरात समेत 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, इन सीटों पर सबकी नजर
By-Elections Result: देश के पांच राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के मतगणना शुरू हो चुकी है। इस दौरान महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड, त्रिपुरा और कर्नाटक की 7 सीटों पर इन उम्मीदवारों पर खास नजर है।
- Written By: प्रिया जैस
उपचुनाव के लिए मतगणना आज (सौजन्य-IANS)
By-Elections Result 2026: देश की पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज (4, मई) सोमवार को घोषित किए जाएंगे। सोमवार को वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। राजनीतिक दलों के लिए यह उपचुनावों काफी अहम है, क्योंकि इनके परिणाम भविष्य की रणनीतियों पर असर डाल सकते हैं।
ये उपचुनाव 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की अलग-अलग सीटों पर कराए गए थे। इन सीटों पर संबंधित विधायकों का निधन होने के कारण ये सीटें खाली हो गई थीं। इसलिए इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे है।
महाराष्ट्र की बारामती सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। पुणे जिले की यह सीट पवार परिवार का गढ़ मानी जाती है। 28 जनवरी को बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया। इस सीट से उनकी पत्नी और एनसीपी नेता व उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारा गया हैं, जिससे मुकाबला ने तूल पकड़ लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
By-Election Results 2026: बांकीपुर में पीके का बड़ा उलटफेर, दतिया में फंसी BJP; लेकिन मांजलपुर में बचा ली लाज
NOTA ने बढ़ाई दोनों दलों की धड़कनें! मंजलपुर में काउंटिंग के बीच आए चौंकाने वाले आंकड़े, कांग्रेस काफी पीछे
बांकीपुर में फिर खिलेगा कमल? बीजेपी को जीत का पूरा भरोसा, जश्न की तैयारी में 200 क्विंटल लड्डू तैयार- VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू
कर्नाटक और गुजरात की इन सीटों पर सबकी नजर
कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण सीटों पर उपचुनाव हुए। ये सीटें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एच वाई मेटी और शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद खाली हुई थीं। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारती जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर मानी जाती है। भाजपा ने बागलकोट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ और दावणगेरे दक्षिण से श्रीनिवास टी दासकारियप्पा को चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि कांग्रेस ने क्रमशः उमेश मेटी और समर्थ मल्लिकार्जुन को उम्मीदवार बनाया है।
गुजरात की बात करें तो, गुजरात की उमरेठ सीट पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। यह सीट भाजपा विधायक गोविंद परमार के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां भाजपा ने उनके बेटे हर्षद परमार को टिकट देकर चुनावी रण में उतारा गया है, जिनका मुकाबला कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान सहित अन्य उम्मीदवारों से है।
यह भी पढ़ें – Puducherry Election Result: पुडुचेरी में मतगणना की हुई शुरुआत, 30 विधानसभा सीटों पर फैसला होगा आज
नागालैंड और त्रिपुरा की इन सीटों पर उपचुनाव
नागालैंड की कोरिडांग सीट पर छह उम्मीदवार मैदान में हैं। यह सीट भाजपा विधायक इमकोंग एल इमचेन के निधन के बाद खाली हो गई थी। भाजपा ने दाओचियर आई इमचेन को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन भी मिला है।
त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। यह सीट विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं, गोवा की पोंडा सीट पर होने वाला उपचुनाव मतदान से कुछ घंटे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
