- Hindi News »
- India »
- Up Assembly Election 2022 Sanjay Nishad Pressure Politics Reservation Bjp Yogi Govt
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की तरफ से प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू! बीजेपी पर बनाया इस वादे को पूरा करने का दबाब
- Written By: सुभाष यादव

संजय निषाद (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सूबे में सभी सियासी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। राज्य में वैसे प्रमुख मुकाबला बीजेपी बनाम समाजवादी पार्टी ही नजर आ रहा है। इन सब के बीच बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी ने प्रेशर पॉलिटिक्स करना शुरू कर दिया है। संजय निषाद ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके समुदाय के लोग तब तक वोट नहीं देंगे जब तक आरक्षण नहीं दिया जाता है।
ज्ञात हो कि यूपी चुनाव में फतह करने के लिए बीजेपी ने अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन किया है। ऐसे में संजय निषाद का यह बयान कई सारे सवाल खड़ा कर रहा है। उनका कहना है कि बीजेपी सरकार का यह कर्तव्य है कि वह अपना वादा पूरा करे। निषाद ने कहा कि 9 नवंबर से हम हर जिले में धरना प्रदर्शन करने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
Katni News: उदयनिधि स्टालिन को BJP विधायक संजय पाठक ने भेजी रामायण और श्रीमद भागवत गीता; कही यह बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
वहीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि भाजपा ने अगर अपना वादा नहीं पूरा किया तो गठबंधन पर असर पड़ सकता है। संजय निषाद का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी को झटका देते हुए अखिलेश यादव की पार्टी सपा के साथ गठबंधन किया है। ऐसे में अगर भाजपा ने यह मसला नहीं सुलझाया तो आने वाले वक्त में उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Up assembly election 2022 sanjay nishad pressure politics reservation bjp yogi govt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
May 26, 2026 | 05:04 AMअब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













