Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Debendra Pradhan Passed Away: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देबेंद्र प्रधान का सोमवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री देबेंद्र प्रधान ने दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान के सरकारी आवास पर अंतिम सांस ली।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 17, 2025 | 04:23 PM

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देबेंद्र प्रधान का सोमवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री देबेंद्र प्रधान ने दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान के सरकारी आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि दी।

डॉ. देबेंद्र प्रधान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी थे। उनके पुत्र धर्मेन्द्र प्रधान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे देबेंद्र प्रधान एक चर्चित राजनीतिज्ञ थे। ओडिशा की राजनीति में उनका बहुत सम्मान था। देबेंद्र प्रधान ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

पीएम मोदी ने दी अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सरकारी आवास पर पहुंचकर डॉ. देबेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। पीएम के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पीएम मोदी ने याद किया 1000 साल का संघर्ष; बोले- हमलावरों से नहीं डिगी आस्था

पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई अहम चर्चा, आतंकवाद के खिलाफ साझा जंग का लिया संकल्प

‘नरेंद्र’ हुए ‘सरेंडर’ का नारा राहुल ने फिर दोहराया, दादी की दिलेरी याद दिला PM मोदी पर कसा तंज

‘फैज-ए-इलाही’ के बाद ‘जामा मस्जिद’ का नंबर! HC के आदेश के बाद खलबली, अतिक्रमण के सर्वे के निर्देश

#WATCH दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि दी। (वीडियो सोर्स: डीडी) https://t.co/Zj4bzn7ST6 pic.twitter.com/ACgLrI45Iy — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025

ओडिशा के सीएम माझी ने व्यक्त किया शोक

देबेंद्र प्रधान के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देबेंद्र प्रधान एक लोकप्रिय जननेता और सांसद थे। सीएम मोहन चरण माझी ने कहा कि ‘‘उन्होंने 1999 से 2001 तक केंद्रीय परिवहन एवं कृषि मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।”

सीएम मोहन चरण माझी ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि और सांसद के रूप में देबेंद्र प्रधान ने अनेक कल्याणकारी कार्य किए जिसके लिए उन्हें आम जनता का काफी स्नेह मिला। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा और दृढ़ संकल्प की भावना के साथ ओडिशा के विकास के लिए समर्पित कर दिया।

पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने भी जताया शोक

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने साेशल मीडिया मंच पर लिखा कि “पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष देबेंद्र प्रधान के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें उनके अद्वितीय संगठनात्मक कौशल और करिश्माई व्यक्तित्व के लिए याद किया जाएगा।”

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

नवीन पटनायक ने आगे लिखा कि देबेंद्र प्रधान के निधन से राज्य ने एक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति और लोकप्रिय राजनेता खो दिया। दुःख की इस घड़ी में मैं उनके पुत्र एवं केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

Union minister dharmendra pradhan father debendra pradhan passed away pm modi paid tribute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 17, 2025 | 03:50 PM

Topics:  

  • Delhi News
  • Dharmendra Pradhan
  • Mohan Charan Majhi
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.