-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Union Minister Bhupendra Yadav Targeted Rahul Gandhi
‘वोट चोरी’ के आरोप पर भूपेंद्र यादव का पलटवार, ‘राहुल गांधी ने तैयारी करके बहुत बड़ा झूठ बोला…’
- Written By: पूजा सिंह
Bhupendra Yadav hits back at Rahul Gandhi: राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि राहुल तैयारी करके भी बहुत बड़ा झूठ बोला है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (सौजन्य सोशल मीडिया)
Union Minister Bhupendra Yadav: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया था। उनके इस बयान के बाद बीजेपी लगातार राहुल गांधी को आड़े हाथ ले रही है। इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आरोपों पर सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ गलत भाषा का उपयोग करने और झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तैयारी करके भी बहुत बड़ा झूठ बोला है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘बहुत दिनों से हमारे देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक ‘एटम बम’ छोड़ने की बात कर रहे थे। मुझे कल किसी मित्र ने कहा कि ये तो जिस पेड़ पर बैठे थे, उसी को कुल्हाड़ी से काटने का काम कर रहे थे। अगर सच कहूं तो कांग्रेस के ‘युवराज’ और नेता प्रतिपक्ष की भाषा का जो अहंकार था, वो चुनाव आयोग के कर्मचारियों के लिए था। राहुल गांधी का बयान ‘जब हम सत्ता में आएंगे, तो चुनाव आयोग के अधिकारियों को, चाहे वे बड़े हों या छोटे, परिणाम भुगतने होंगे।’ क्या देश की संवैधानिक संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए ऐसी भाषा नेता प्रतिपक्ष को शोभा देती है?’
‘राहुल देश की सेना के गौरव पर सवाल उठाते हैं’
भूपेंद्र यादव ने कहा, ‘अपनी राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी झूठे दावे गढ़कर भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हमारा भारतीय संविधान मजबूत है और भारत की जनता ने बार-बार उनके झूठे दावों को नकारा है। देश की सेना के गौरव पर सवाल उठाने वाले भी राहुल गांधी ही हैं। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट को ऊंचा-नीचा बोलने से नहीं चूकते। इस देश में आर्मी, चुनाव आयोग, संसद ये सब ऐसी संस्थाएं हैं, जो स्वायत्त और स्वाधीन होकर काम करती हैं। हम सब इसके द्वारा पूरी तरह नियंत्रित है। इसलिए कोई स्वतंत्र निकाय जब किसी भी राजनीतिक प्रोसेस को फॉलो करती है, तो उसे हम सभी को मानना चाहिए, क्योंकि इन सभी संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देश के संविधान ने दिया है।’
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
राहुल गांधी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तैयारी करके बहुत बड़ा झूठ बोला। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 1 करोड़ वोट बढ़े। भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट पर है कि 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा में 9,71,41,289 वोटर थे और लोकसभा के समय 9,30,61,760 वोटर थे। लोकसभा और विधानसभा के बीच 40 लाख वोट बढ़े, जबकि राहुल गांधी 1 करोड़ बता रहे हैं। तो 60 प्रतिशत का मार्जिन हुआ। क्या आगे से वो कुछ भी बोलेंगे, तो क्या उसे 60 प्रतिशत माइनस करके समझा जाए?”
यह भी पढ़ें : मंत्रियों की मनमानी पर लगाएं लगाम,दिल्ली में शिंदे को पड़ी डांट, महाराष्ट्र में मचेगा कोहराम!
भूपेंद्र यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना
भूपेंद्र यादव ने कहा, ‘राहुल गांधी महाराष्ट्र का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन असल में उनकी पार्टी ने ज्यादातर सीटें वहीं जीतीं, जहां वोट बढ़े थे। चुनाव आयोग की वोट जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया एक स्वतंत्र प्रक्रिया है। इसका मतलब है कि वोटों को ‘आर्टिफिशियल रूप से बढ़ाए जाने’ का उनका सिद्धांत ध्वस्त हो जाता है, क्योंकि जिन सीटों पर वोट बढ़े, उन्हीं पर उनकी पार्टी जीती। वास्तव में देखने वाली बात यह है कि चुनाव हारने के बाद विपक्ष किस तरह की रणनीति अपना रहा है।’
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Union minister bhupendra yadav targeted rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













