उदय भानु चिब बने यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष, बी.वी. श्रीनिवास की लेंगे जगह
उदय भानु चिब, श्रीनिवास बी.वी. का जगह लेंगे। उदय भानु चिब जम्मू-कश्मीर से आते हैं और वर्तमान में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर कार्यरत थे।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
नई दिल्ली : कांग्रेस ने उदय भानु चिब को भारतीय यूथ कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि उदय भानु चिब, श्रीनिवास बी.वी. का जगह लेंगे। उदय भानु चिब जम्मू-कश्मीर से आते हैं और वर्तमान में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर कार्यरत थे।
उदय भानु चिब, जम्मू-कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) ने आधिकारिक पत्र जारी किया है, जिसमें तत्काल प्रभाव से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Hon’ble Congress President Shri @kharge has appointed Shri @Uday_Bhanu9, currently General Secretary of the Indian Youth Congress and former President of the Jammu & Kashmir Pradesh Youth Congress, as the President of the Indian Youth Congress, with immediate effect. The party… pic.twitter.com/p6VjOga86G — Congress (@INCIndia) September 22, 2024
सम्बंधित ख़बरें
‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
Pineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
ये भी पढ़ें – शुभंकर सरकार ने अधीर रंजन चौधरी की जगह ली, बने पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नए अध्यक्ष
आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने बीते शनिवार को शुभंकर सरकार को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। बता दें कि शुभंकर सरकार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी की जगह ले ली है, जो लंबे समय से इस पद पर कार्यरत थे। कांग्रेस के इस नेतृत्व परिवर्तन को राज्य में आगामी चुनावों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय यूथ कांग्रेस के वर्तमान महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उदय भानु चिब को तुरंत प्रभाव से भारतीय यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. के योगदान की प्रशंसा करती है।
उदय भानु चिब दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें कांग्रेस के यूथ विंग का प्रमुख बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले गुलाम नबी आजाद यूथ कांग्रेस के प्रमुख बने हैं। आजाद 1980 से 1982 तक यूथ कांग्रेस के प्रमुख रहे। आपको बताते चलें कि उदय भानु चिब बीते शुक्रवार को राहुल गांधी से मिले थे।
ये भी पढ़ें – Jammu and Kashmir: अमित शाह के वार पर फारूक अब्दुल्ला का पलटवार, बोले- भाजपा करती है भारत को बांटने का काम
