स्कूल के झगड़े से सुलगा उदयपुर, हिंसा-आगजनी के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद
राजस्थान के उदयपुर में बीते शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र द्वारा सहपाठी को चाकू घोंपने के बाद सांप्रदायिक तनाव के बीच जिले के कई इलाकों में बीते शुक्रवार रात से 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गईं। सभी सरकारी और निजी स्कूल में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
(डिज़ाइन फोटो)
जयपुर: राजस्थान के उदयपुर में एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र द्वारा अपने सहपाठी को चाकू घोंपने के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव के बीच जिले के कई इलाकों में बीते शुक्रवार रात से 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गईं। उदयपुर के सभी सरकारी और निजी स्कूल में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
खबर है कि आज रात 10:00 बजे से अगले 24 घंटे तक इंटरनेट सेवा उदयपुर में बंद रहेगी। शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए ही इंटरनेट बैन की गई है। मामले पर पुलिस ने बताया कि चाकू घोंपने की घटना के पीछे क्या कारण था, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पीड़ित को जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।
यह पढ़ें-ग्वालियर में ऑनर किलिंग, बेटी ने किया प्यार तो पिता ने घोंट दिया गला
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
दतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
इसके सात ही पुलिस ने बताया कि हमले में घायल छात्र का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और आरोपी छात्र को हिरासत में लिया गया है। दोनों छात्र नाबालिग हैं। मामले पर उदयपुर जिलाधिकारी अरविंद पोसवाल ने बताया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए उदयपुर शहर और उदयपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूल शनिवार से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
इसके साथ ही उदयपुर शहर, बेदला, बड़गांव, ब्लीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढीकली और भुवाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इंटरनेट बंद करने का आदेश संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने जारी किया।
यह पढ़ें- बिहार के सुल्तानगंज में तीसरी बार अगवानी पुल गंगा नदी में ध्वस्त, 1710 करोड़ की योजना पर उठ रहे सवाल
जानकारी हो कि उदयपुर में बीते शुक्रवार को 10वीं कक्षा के छात्र द्वारा सहपाठी को चाकू घोंपने के बाद सांप्रदायिक तनाव के बीच भीड़ ने कारों में आग लगा दी और पथराव किया। हालात को देखते हुए शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह घटना भट्टियानी चोहट्टा स्थित सरकारी स्कूल के बाहर हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के विरोध में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य शहर के मधुबन इलाके में एकत्र हुए। वहीं भीड़ ने पथराव किया और तीन-चार कारों में आग लगा दी।
बीते शुक्रवार शाम को तनाव बढ़ने पर बापू बाजार, हाथीपोल, घंटाघर, चेतक सर्किल और आसपास के इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए। पुलिस के अनुसार, हिंदू संगठनों के लोगों ने बाजारों में दुकानें बंद करवा दीं। कुछ हिंसक तत्वों ने एक शॉपिंग मॉल पर भी पथराव किया, जिसमें दुकानों के कांच के दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, सरकारी अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए और पुलिस ने भीड़ को जैसे तैसे तितर-बितर किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
